Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत

हर कम्पार्टमेंट का अपना कूलिंग वातावरण बनता है। इसमें तापमान और नमी का लेवल एकदम सटीक रहता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 सितंबर 2026 18:55 IST
ख़ास बातें
  • Luxuriem 4-Door Refrigerator 360° ट्रिपल कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।
  • यह ट्रिपल इवेपोरेटर आर्किटेक्चर पर काम करता है।
  • हर कम्पार्टमेंट का अपना कूलिंग वातावरण बनता है।

Whirlpool Luxuriem 4-Door Refrigerator 360° ट्रिपल कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस होकर आता है।

Photo Credit: Whirlpool

Whirlpool ने भारत में अपने नए रेफ्रिजिरेटर पेश किए हैं। कंपनी ने मार्केट में Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर लॉन्च किए हैं। इनमें 654 लीटर वाला मॉडल भी शामिल है। जैसा कि नाम से पता चलता है, फ्रिज में 4 कम्पार्टमेंट मिलते हैं। रेफ्रिजिरेटर में कंपनी का 360° ट्रिपल कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह ट्रिपल इवेपोरेटर आर्किटेक्चर पर काम करता है। इसमें तीन समर्पित कूलिंग सिस्टम लगे हैं और तीन समर्पित एयरफ्लो दिए गए हैं। यानी रेफ्रिजिरेटर, कन्वर्टिबल और फ्रिजर के लिए तीनों अलग-अलग रूप से काम करते हैं। चार-डोर का सबसे बड़ा फायदा बताया गया है कि पूरे रेफ्रिजरेटर के बजाय सिर्फ़ जरूरी हिस्से को खोलने से ठंडक का नुकसान कम होता है। इसके अलावा कई और खास फीचर्स फ्रिज में मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इनकी कीमत और अहम खूबियों के बारे में। 

Whirlpool Luxuriem 4-Door Refrigerator Price

Whirlpool Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर 654-लीटर क्षमता के साथ भारत में उपलब्ध है। इसमें 3-स्टार BEE एनर्जी रेटिंग मिलती है। फ्रिज की शुरुआती कीमत 98,000 रुपये है। खरीद के लिए यह भारत में प्रमुख रिटेल स्टोर और कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Advertisement

Whirlpool Luxuriem 4-Door Refrigerator Specifications

Whirlpool Luxuriem 4-Door Refrigerator 360° ट्रिपल कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस होकर आता है। यह ट्रिपल इवेपोरेटर आर्किटेक्चर पर काम करता है। इसमें तीन समर्पित कूलिंग सिस्टम लगे हैं और तीन समर्पित एयरफ्लो दिए गए हैं। हर कम्पार्टमेंट का अपना कूलिंग वातावरण बनता है। इसमें तापमान और नमी का लेवल एकदम सटीक रहता है। सिस्टम फ्रेश फूड, फ्रोजन फूड और कन्वर्टिबल स्टोरेज के बीच गंध को फैलने से रोकता है। फ्रिज खाने का स्वाद, बनावट और क्वालिटी बनाए रखता है। साथ ही फलों और सब्जियों को लम्बे समय तक ताजा और क्रिस्प बनाए रखता है।

नया रेफ्रिजिरेटर 100 से ज्यादा कस्टमाइज़ेबल स्टोरेज मोड सपोर्ट करता है। आवश्यकता के हिसाब से स्टोरेज को बदला जा सकता है। बड़े कुकवेयर और सर्विंग डिश के लिए ज्यादा चौड़ा रेफ्रिजरेटर सेक्शन इसमें दिया गया है। डेयरी, फ्रोज़न फ़ूड और रोजमर्रा की जरूरी चीजों के लिए अलग-अलग स्टोरेज जोन इसमें मिल जाते हैं। अलग-अलग जोन के हिसाब से अलग-अलग डोर हैं। चार-डोर का सबसे बड़ा फायदा बताया गया है कि पूरे रेफ्रिजरेटर के बजाय सिर्फ़ जरूरी हिस्से को खोलने से ठंडक का नुकसान कम होता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  2. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  7. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  8. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  9. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  10. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.