4 रुपये में 100 किलोमीटर चलती है यह Made in India इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें इसकी कीमत और खूबियां

Voltron मोटर्स के पोर्टफोलियो में इस समय दो इलेक्ट्रिक साइकिल मौजूद हैं। इनमें से पहला मॉडल VM 50 है, जिसकी कीमत 35,000 रुपये है। इसके बाद एक हाई-एंड मॉडल है - VM 100, जिसकी कीमत 39,250 रुपये है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अगस्त 2021 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Voltron की इलेक्ट्रिक साइकिल सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर चलती है
  • कंपनी ने साल 2021 में 10 करोड़ रुपये की सेल का टार्गेट रखा
  • 35,000 रुपये से शुरू होती है Voltron इलेक्ट्रिक साइकिल की भारत में कीमत

Voltron इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत 35,000 रुपये से शुरू होती है

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का बाज़ार तेज़ी से बढ़ रहा है। न केवल मांग बढ़ती दिखाई दे रही है, बल्कि नए स्टार्ट-अप की एंट्री में भी तेज़ी आ रही है। एक ऐसा ही नया स्टार्ट-अप Voltron है, जिसके पोर्टफोलियो में इस समय दो इलेक्ट्रिक साइकिल हैं। इनकी खासियत लंबी रेंज है। ये मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक साइकिल (Made in India electric cycles) आपको सिंगल चार्ज में अधिकमत 100 किलोमीटर की यात्रा करा सकती है। इनकी अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी को अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric Cycles) पर इतना भरोसा है कि Voltro Motors ने इस साल 10 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रख दिया है।

Voltron Motors के एक वरिष्ठ अधिकारी ने PTI को दिए एक बयान में सेल को लेकर अपने इस साल के प्लान की जानकारी दी। अधिकारी का कहना है कि कंपनी ने इस साल 10 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रखा है। इस टार्गेट को पूरा करने के लिए कंपनी छोटे शहरों में डीलर्स को बढ़ाने पर जोर दे रही है। कंपनी के फाउंडर और डायरेक्टर Prashanta का कहना है कि Voltron इलेक्ट्रिक साइकिल की मांग से उन्हें विश्वास है कि यह सामाजिक परिवर्तन का वाहन बनने जा रहा है और कंपनी छोटे शहरों में डीलर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स की तलाश कर रही है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, Voltron मोटर्स के पोर्टफोलियो में इस समय दो इलेक्ट्रिक साइकिल मौजूद हैं। इनमें से पहला मॉडल VM 50 है, जिसकी कीमत 35,000 रुपये है। इसके बाद एक हाई-एंड मॉडल है - VM 100, जिसकी कीमत 39,250 रुपये है।

ये साइकिल फुल चार्ज में 75 से 100 किमी की रेंज दे सकती है और इनकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। साइकिल में लिथियम फॉस्फेट बैटरी मिलती है। इस बैटरी पैक को 2 से 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है और फुल चार्ज में औसत 4 रुपये की बिजली की खपत होती है। हालांकि यह कीमत अलग-अलग शहरों में बिजली के कीमत के हिसाब से अलग हो सकती है। खर्चा आता है। पावर के लिए इनमें मिड-ड्राइवर मोटर का इस्तेमाल किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.