Volkswagen ने दिखाया ID.Buzz इलेक्ट्रिक मिनीबस का डिज़ाइन, 9 मार्च को होगी पेश

Volkswagen Nutzfahrzeuge YouTube चैनल पर एक वीडियो टीज़र शेयर किया गया है, जिसमें ID.Buzz को कैमोफ्लाज में ढकते हुए और हनोवर स्थित असेंबली प्लांट से बाहर सकड़ों पर दौड़ते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जनवरी 2022 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Volkswagen 9 मार्च को पेश करेगी अपनी इलेक्ट्रिक मिनीबस ID.Buzz
  • लंबे समय से इस इलेक्ट्रिक मिनीबस पर काम कर रही है कंपनी
  • मूल मिनीबस के साथ-साथ इसके टू-रॉ और थ्री-रॉ वर्ज़न भी लॉन्च किए जाएंगे

Volkswagen ID.Buzz को 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की योजना है

Volkswagen (फॉक्सवैगन) की ID.Buzz ने यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में अपने नाम की तरह बज़, यानी खलबली मचा दी है। हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि इस इलेक्ट्रिक मिनीबस को 9 मार्च के दिन दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। अब, कंपनी की जर्मनी ब्रांच ने अपने YouTube अकाउंट के जरिए इसके डिज़ाइन की एक झलक पेश करने वाला टीज़र वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ID.Buzz इलेक्ट्रिक मिनीबस को जर्मनी के हनोवर स्थित एक असेंबली प्लांट से निकलते हुए सड़कों पर दौड़ते दिखाया गया है।

Volkswagen Nutzfahrzeuge YouTube चैनल पर बीते शुक्रवार को एक वीडियो टीज़र शेयर किया गया है, जिसमें ID.Buzz को कैमोफ्लाज में ढकते हुए और हनोवर स्थित असेंबली प्लांट से बाहर सकड़ों पर दौड़ते हुए दिखाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मिनीबस को Volkswagen की कमर्शियल व्हीकल पार्ट Volkswagen Nutzfahrzeuge द्वारा डिज़ाइन और बनाया गया है। 
 

हाल ही में Volkswagen के सीईओ हर्बर्ट डायस (Herbert Diess) ने ट्वीट करते हुए ID.Buzz के पेश किए जाने की सटीक तरीख की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था "द लेजेंड 03/09/22 को लौट रहा है!"

Volkswagen ने पिछले एक दशक में कुछ नए माइक्रोबस के प्रोटोटाइप डिज़ाइन दुनिया के सामने पेश किए हैं, जिनमें Budd.E और Bulli शामिल हैं। लेकिन, इनमें से कोई भी प्रोडक्शन तक अपना रास्ता नहीं बना पाया।
Advertisement

केओग ने यह जानकारी भी दी थी कि ID.Buzz का एक थ्री-रॉ वर्ज़न अमेरिका में लॉन्च होगा, जबकि मूल माइक्रोबस 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा, इसका एक टू-रॉ मॉडल यूरोप में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

वर्तमान में इस इलेक्ट्रिक मिनीबस के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी प्रकार की जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है, लेकिन 9 मार्च के दिन इसके ऊपर से पर्दा उठने के साथ हम इसके कई पहलुओं की जानकारी मिलने की उम्मीद करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  2. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  9. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.