अब OTP वेरिफिकेशन हुआ पुराना, Vodafone लाया नया तरीका, फ्रॉड का खतरा होगा खत्म

शॉपिंग करने से लेकर कोई भी बैकिंग ट्रांजेक्शन या अन्य चीजों में वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी बेस्ड ऑथेंटिकेशन काफी आम हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जुलाई 2026 11:33 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन का नंबर वेरिफाई 2.0 अब उपलब्ध हो गया है।
  • नंबर वेरिफाई 2.0 डेवलपर्स को फोन नंबर वेरिफाई करने का तेज तरीका है।
  • यह सबसे पहले एंड्रॉयड डिवाइस पर रोल आउट किया जा रहा है।

नंबर वेरिफाई 2.0 अलग-अलग ऑपरेटर और मार्केट के बीच इंटरऑपरेबिलिटी कंफर्म करता है।

Photo Credit: Pexels/Jack Sparrow

शॉपिंग करने से लेकर कोई भी बैकिंग ट्रांजेक्शन या अन्य चीजों में वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी बेस्ड ऑथेंटिकेशन काफी आम हो गया है। मगर अब टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने सिम-बेस्ड ऑथेंटिकेशन को ज्यादा सरल और सिक्योर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जर्मनी, नीदरलैंड और यूके में नंबर वेरिफाई 2.0 लॉन्च किया है। नंबर वेरिफाई 2.0 अलग-अलग ऑपरेटर और मार्केट के बीच इंटरऑपरेबिलिटी कंफर्म करता है। डेवलपर्स एक बार इंटीग्रेट कर सकते हैं और जैसे-जैसे ऑपरेटर का सपोर्ट बढ़ेगा तो इसे दुनिया भर में डिप्लॉय किया जा सकता है। यहां हम आपको नंबरवेरिफाई 2.0 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

नंबर वेरिफाई 2.0 की उपलब्धता:

वोडाफोन की रिपोर्ट के अनुसार, नंबर वेरिफाई 2.0 अब उपलब्ध हो गया है। नेक्स्ट-जेनरेशन फोन नंबर ऑथेंटिकेशन API को जर्मनी, नीदरलैंड और यूके के बाजार में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सबसे पहले एंड्रॉयड डिवाइस पर रोल आउट किया जा रहा है।

क्या है नंबर वेरिफाई 2.0 

कंपनी के नेक्स्ट-जेनरेशन फोन नंबर ऑथेंटिकेशन API के ग्लोबल रोलआउट की योजना के तहत जर्मनी, नीदरलैंड और यूके पहले बाजार हैं।
नंबर वेरिफाई 2.0 बिजनेस को एसएमएस यानी कि ओटीपी के बिना यूजर के मोबाइल फोन नंबर को वेरिफाई करने का एक ज्यादा आसान और सिक्योर तरीका प्रदान करता है।
इससे मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल करके यह वेरिफाई होता है कि यूजर का फोन नंबर उनके सिम और डिवाइस से लिंक है या नहीं।
ऐसे में चाहे यूजर मोबाइल डेटा पर हो या वाई-फाई पर मगर यह ऐप और वेब दोनों तरह के इस्तेमाल में काम करता है।
नंबर वेरिफाई 2.0 डेवलपर्स को फोन नंबर वेरिफाई करने का तेज, सुरक्षित और आसान तरीका प्रदान करता है।
इसमें यूजर अपनी सहमति प्रदान करते हैं और फिर उनका फोन नंबर तुरंत सर्विस प्रोवाइडर जैसे बैंक या रिटेलर के साथ शेयर कर दिया जाता है।

फिशिंग और फ्रॉड का खतरा कम

Advertisement

रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, अकाउंट रिकवरी और ट्रांजेंक्शन कन्फर्मेशन के लिए मोबाइल नंबर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। यह डिफॉल्ट वेरिफिकेशन तरीका मॉडर्न फ्रॉड के खतरों या यूजर की उम्मीदों के साथ कदम से कदम मिलाकर नहीं चल पाया है। SMS पर आने वाले ओटीपी से सिर्फ यह कन्फर्म होता है कि किसी ने मोबाइल नंबर पर भेजे गए कोड को एंटर किया है। यह साबित नहीं होता कि असली सब्सक्राइबर मौजूद है या ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। इससे बिजनेस और यूजर्स फिशिंग, सोशल इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियली इन्फ्लेटेड ट्रैफिक (AIT) के खतरे में आ जाते हैं। ऑटोमेटेड बॉट्स बड़े स्तर पर ओटीपी रिक्वेस्ट भेजते हैं, जिससे लागत और मुश्किल बढ़ जाती है।

नंबर वेरिफाई 2.0 से बैंकों, रिटेलर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फायदे:

ऑनबोर्डिंग, लॉगिन और अकाउंट रिकवरी प्रोसेस से मैनुअल मोबाइल नंबर एंट्री, एसएमएस का इंतजार और कोड टाइपिंग हट रहा है।
ओटीपी को हटाया जा रहा है, जिन्हें फिशिंग, इंटरसेप्ट या सोशल इंजीनियरिंग के जरिए चुराया जा सकता है।
इससे एसएमएस पर होने वाला फालतू खर्च, ओटीपी की नाकाम कोशिशों और आर्टिफिशियल ट्रैफिक के जोखिम को कम किया जा रहा है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone, Mobile Number Authentication, OTP

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.