बिना Visa के Kenya घूम सकते हैं भारतीय, जनवरी से शुरू होगा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म

केन्या का यह निर्णय जनवरी 2024 में शुरू होने वाला है, जो पर्यटन को बढ़ावा देने और देश का ग्लोबल कनेक्शन मजबूत करने का काम करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 21:08 IST
ख़ास बातें
  • भारत सहित सभी देशों के नागरिकों के लिए Kenya में प्रवेश करना होगा आसान
  • जनवरी 2024 से लागू होगा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म
  • वीजा-फ्री यात्रा कर सकेंगे सभी लोग

Photo Credit: Kenya Tourism

बुधवार, 12 दिसंबर को एक बड़ी घोषणा में, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने जानकारी दी कि जनवरी 2024 से, दुनिया भर के ट्रैवलर्स को केन्या में प्रवेश करने के लिए वीजा (Visa free countries for Indians) की आवश्यकता नहीं होगी। यह कदम नए विकसित किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके एंट्री प्रोसेस को सरल बनाने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। वीजा-फ्री ट्रैवल की लिस्ट में भारत सहित हर एक देश शामिल है। इसका मतलब है कि अब आपको केन्या जाने के लिए लंबे Visa प्रोसेस से नहीं गुजरना होगा।

ब्रिटेन से केन्या की आजादी के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नैरोबी में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति रुटो ने इस फैसले के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि नया डेवलप किया गया प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन जारी करेगा, जिससे लंबे वीजा आवेदन प्रोसेस की आवश्यकता खत्म हो जाएगी।
Advertisement

राष्ट्रपति ने यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इस बात पर जोर दिया कि दुनिया के किसी भी हिस्से के लोगों को अब केन्या जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन करने का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

यह दूरदर्शी पहल अफ्रीकी महाद्वीप के भीतर वीजा-फ्री यात्रा के लिए राष्ट्रपति रूटो की लंबे समय से चली आ रही कोशिश का एक हिस्सा है। अक्टूबर में कांगो गणराज्य में आयोजित एक सम्मेलन में उन्होंने वीजा छूट की योजनाओं का एक ढांचा पेश किया था, जिसमें संकेत दिया गया कि अफ्रीकी देशों के नागरिक 2023 के अंत तक बिना वीजा के केन्या की यात्रा कर सकेंगे।
Advertisement

केन्या का यह निर्णय जनवरी 2024 में शुरू होने वाला है, जो पर्यटन को बढ़ावा देने और देश का ग्लोबल कनेक्शन मजबूत करने का काम करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.