ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज पेश, क्लासरूम का बदल जाएगा नजारा, अलग तरीके से होगी पढ़ाई

ViewSonic ने भारतीय बाजार में आज ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जुलाई 2026 12:26 IST
ख़ास बातें
  • ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज 65 इंच, 75 इंच और 86 इंच डिस्प्ले है।
  • ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज में 48 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया गया है।
  • ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज में AI फेशियल ट्रैकिंग सपोर्ट शामिल है।

ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: ViewSonic

ViewSonic ने भारतीय बाजार में आज ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज को लॉन्च कर दिया है। यह क्लासरूम, बोर्डरूम और कोलेबोरेटिव वर्कस्पेस के लिए कंपनी की लेटेस्ट प्रीमियम इंटरैक्टिव डिस्प्ले लाइनअप है, जिसमें इंटीग्रेटेड 48 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। यह 8 माइक्रोफोन ऐरे, AI पावर्ड कोलेबोरेशन टूल्स और 4K अल्ट्रा HD टचस्क्रीन डिस्प्ले से भी लैस है। यह इंटरैक्टिव डिस्प्ले एंड्रॉयड 16 EDLA पर काम करता है। इसमें हाइब्रिड मीटिंग, ट्रेनिंग सेशन और इंटरैक्टिव लर्निंग एनवायरनमेंट का सपोर्ट मिलता है। आइए ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज की उपलब्धता

ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज भारत में कंपनी के ऑथोराइज्ड पार्टनर्स और एंटरप्राइज सेल्स नेटवर्क के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

ViewSonic ViewBoard IN04V-N Series Features & Specifications

ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज 65 इंच, 75 इंच और 86 इंच डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है। ViewBoard IN04V-N सीरीज में IR मल्टी-टच फ्रेम वाली 4K अल्ट्रा HD इंटरैक्टिव डिस्प्ले है। यह Arm Cortex-A72 और Cortex-A53 कोर पर बेस्ड RK3576 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB LPDDR5 RAM और 128GB eMMC इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 EDLA पर चलता है। इस इंटरैक्टिव डिस्प्ले में AI-पावर्ड कई प्रोडक्टिविटी फीचर्स हैं। AI टेक्स्ट रिकग्निशन पेन हाथ से लिखे नोट्स को एडिट करने लायक डिजिटल टेक्स्ट में बदल सकता है। इसके इन-बिल्ट टूल्स कई लैंग्वेज में ट्रांसलेट, टेक्स्ट-टू-स्पीच, ऑटोमैटिक टेक्स्ट फॉर्मैटिंग, शेप एडिटिंग, कलर कस्टमाइजेशन और लेयर मैनेजमेंट का सपोर्ट करते हैं। यूजर्स इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड पर सीधे ऑब्जेक्ट्स को कॉपी, डुप्लिकेट, रीअरेंज, लॉक, अनलॉक या डिलीट भी कर सकते हैं।

Advertisement

इस इंटरैक्टिव डिस्प्ले में इंटीग्रेटेड 48 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया गया है। इसमें AI फेशियल ट्रैकिंग सपोर्ट शामिल है, जो कि मीटिंग और क्लासरूम सेशन के दौरान प्रेजेंटर को फोकस में रखता है। ऑडियो के लिए इसमें साउंड लोकलाइजेशन और जेस्चर रिकग्निशन कैपेसिटी वाला 8-माइक्रोफोन ऐरे है। इंटरैक्टिव डिस्प्ले में AI एसिस्टेड सर्च और एजुकेशनल टूल्स भी शामिल हैं। यूजर्स रिकॉगनाइज्ड टेक्स्ट को सीधे यूट्यूब और वीकीपीडिया पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही यह एजुकेशनल कंटेंट के आधार पर एक्सप्लेनेशन और लर्निंग एक्सरसाइज बना सकते हैं। इसमें मैजिकल पेन शामिल है, जो रफ स्केच को बेहतर जियोमेट्रिक शेप्स में बदल देता है। इसके अलावा शेप रिकग्निशन हाथ से बने डायग्राम को प्रेजेंटेशन के लिए साफ-सुथरे जियोमेट्रिक फिगर्स में बदल देता है। कनेक्टिविटी के लिए HDMI इनपुट, 4K 60Hz आउटपुट का सपोर्ट करने वाला 80-पिन OPS स्लॉट, स्मार्ट यूएसबी पोर्ट, इंटीग्रेटेड स्पीकर्स और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ViewSonic

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.