अमेरिका जाना है तो...सोशल मीडिया प्रोफाइल पब्लिक करना है जरूरी!

खास बात ये है कि अगर कोई प्रोफाइल पब्लिक नहीं है या आप सोशल मीडिया की जानकारी देने से बचते हैं, तो काउंसलेट ऑफिसर्स उसे एक निगेटिव साइन मान सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जून 2025 14:02 IST
ख़ास बातें
  • F, M और J वीजा कैंडिडेट्स को सोशल मीडिया अकाउंट्स को पब्लिक करना जरूरी
  • पिछले 5 साल की सोशल मीडिया हिस्ट्री चेक की जाएगी
  • प्रोफाइल लॉक है या जानकारी नहीं दी गई, तो इंटरव्यू में रिजेक्शन का रिस्क

काउंसलेट ऑफिसर्स द्वारा पिछले पांच साल की सोशल मीडिया एक्टिविटी को स्कैन किया जा सकता है

Photo Credit: Unsplash/ Aleksey Smagin

अगर आप अमेरिका में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, तो अब सिर्फ अच्छे नंबर और यूनिवर्सिटी से एडमिशन लेटर काफी नहीं है। अब आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल भी काउंसलेट की नजर में होगी और वो भी पूरी तरह "पब्लिक" होनी चाहिए। यूएस एम्बेसी की एक नई गाइडलाइन के मुताबिक, F, M और J Visa (जिनके तहत ज्यादातर इंटरनेशनल स्टूडेंट्स अमेरिका जाते हैं) के लिए अप्लाई करने वाले हर कैंडिडेट को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स तुरंत पब्लिक करनी होंगी। यानी अगर आपका इंस्टाग्राम, ट्विटर या फेसबुक अकाउंट लॉक है, तो आपको वीजा इंटरव्यू से पहले उसे सबके लिए खोलना होगा।

यूएस एम्बेसी इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस नए नियम के बारे में विस्तार से बताया। इसमें बताया गया है कि अमेरिका अब वीजा अप्रूवल से पहले कैंडिडेट के ऑनलाइन बिहेवियर को भी चेक करेगा। खासकर पिछले पांच साल की सोशल मीडिया एक्टिविटी को स्कैन किया जाएगा। अगर कोई भी एंटी-अमेरिकन कमेंट, हिंसा से जुड़ी पोस्ट या संदिग्ध व्यवहार नजर आया, तो वीजा रिजेक्ट किया जा सकता है।
Advertisement

खास बात ये है कि अगर कोई प्रोफाइल पब्लिक नहीं है या आप सोशल मीडिया की जानकारी देने से बचते हैं, तो काउंसलेट ऑफिसर्स उसे एक निगेटिव साइन मान सकते हैं। अमेरिका का कहना है कि वीजा कोई अधिकार नहीं बल्कि एक "प्रिविलेज" है और इसके लिए पूरी ट्रांसपेरेंसी जरूरी है।
 

अब सवाल उठता है कि अगर आपने हाल ही में किसी पुराने फोटो पर कोई जोक या मीम डाला हो जो संदिग्ध लगे, या कुछ साल पहले किसी पॉलिटिकल पोस्ट पर अपनी राय दी हो, तो क्या उसका असर पड़ेगा? इसका सीधा जवाब 'हां' हो सकता है। काउंसलेट अफसरों के पास अब वो आजादी है कि वो आपकी सोशल मीडिया हिस्ट्री को देखकर अपना फैसला लें।
Advertisement

अमेरिका ये कदम इसलिए उठा रहा है ताकि कोई भी ऐसे लोग देश में न घुसें जिनकी डिजिटल हिस्ट्री खतरे का संकेत देती हो। और चूंकि सोशल मीडिया आज हमारी असल पहचान बन चुका है, तो यही अब Visa का भी हिस्सा होगा।
Advertisement

तो अगर आप F1 वीजा या J वीजा के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपने अकाउंट्स को चेक कीजिए। अगर लॉक हैं, तो पब्लिक कीजिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.