YouTube देखकर छाप डाले 500 रु. के नकली नोट! मार्केट में भी चलाए ...

पुलिस के मुताबिक, नोटों को देखकर कोई भी नहीं पहचान सकता था कि ये नकली हैं या असली!

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 नवंबर 2024 21:03 IST
ख़ास बातें
  • सोनभद्र जिले से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • इन्होंने 30 हजार रुपये के नकली नोट मार्केट में चला रखे थे।
  • ये नकली नोट आरोपी 10 रुपये वाले स्टैम्प पेपर पर छाप रहे थे।

नकली नोट (सांकेतिक चित्र) बनाने में 10 रुपये के स्टैम्प पेपर का इस्तेमाल करते थे आरोपी

कहते हैं हर चीज के कुछ फायदे और कुछ नुकसान होते हैं। उसका सही इस्तेमाल हो तो वरदान है और गलत इस्तेमाल हो तो श्राप भी है। इसी तरह इंटरनेट भी है। यह एक ऐसा साधन है जिस पर हर तरह की जानकारी मौजूद है। इंटरनेट पर देखकर एक शख्स ने नकली नोट बनाने गैरकानूनी धंधा ही शुरू कर दिया! जी हां, यह चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश का जहां पर YouTube वीडियो से सीखकर ही एक शख्स नकली नोटों का कारोबार चलाने लगा। 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लोग नकली नोटों के कारोबार में लिप्त पाए गए हैं। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, ये नकली नोट बनाते थे और फिर उसे मार्केट में चलाते थे। इस तरह से इन्होंने 30 हजार रुपये के नकली नोट मार्केट में चला रखे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी सतीश राय और प्रमोद मिश्रा इसमें शामिल पाए गए हैं। इनके पास से एक प्रिंटर मिला है जिस पर ये 500 रुपये के नकली नोट छापते थे। 
Advertisement

500 रुपये के ये नकली नोट आरोपी 10 रुपये वाले स्टैम्प पेपर पर छाप रहे थे। इन्होंने इस स्टैम्प पेपर को मिर्जापुर से खरीदा था। सभी नोटों पर एक ही सीरियल नम्बर था। दोनों आरोपी सोनभद्र की रामगढ़ मार्केट में 10 हजार रुपये के और नए नकली नोट चलाने जा रहे थे जहां पर पुलिस ने इनको धर दबोचा। 

पुलिस का कहना है कि उन्हें 500 रुपये के 20 नकली नोट मिले। इन नोटों को देखकर कोई भी नहीं पहचान सकता कि ये नकली हैं या असली, बशर्तें की देखने वाले को असली नोट के सभी फीचर्स का न पता हो। पेशे से ये लोग मिनरल वाटर के विज्ञापन प्रिंट करते थे। बाद में इन्होंने YouTube से देखकर फेक नोट प्रिंट करना भी सीख लिया था। पुलिस ने इनके पास से एक Alto कार, नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर और 27 स्टैम्प पेपर जब्त किए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.