UP में रहने वालों के लिए खुशखबरी : इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगी 1 लाख रुपये की छूट

यह छूट सभी तरह के इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर लागू होगी यानी टू वीलर से लेकर थ्री वीलर और कार व बस खरीदने पर भी लोगों को छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 16:46 IST
ख़ास बातें
  • यूपी में बिकने वाले इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर दी जाएगी छूट
  • फैक्‍ट्री मूल्‍य पर 15 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी
  • यह छूट सभी तरह के इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर लागू होगी

सबसे ज्‍यादा सब्सिडी इलेक्ट्रिक बस खरीदने वालों को मिलेगी। यूपी सरकार ने कहा है कि शुरुआती 400 बसों की खरीद पर प्रति बस 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

इलेक्ट्रिक वीकल का इस्‍तेमाल देश में तेजी से बढ़ रहा है। तमाम राज्‍यों की सरकारें इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही हैं। दिल्‍ली उन राज्‍यों में सबसे आगे है, जो लोगों को इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को ओर प्रोत्‍साहित करने के लिए सब्‍सिडी ऑफर कर रहा है। अब यूपी सरकार ने भी इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को बढ़ावा देने के लिए एक पॉलिसी को मंजूरी दी है। योगी सरकार ने ‘इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022' को स्‍वीकृति दी है। सरकार ने कहा है कि उसका मकसद तीन लक्ष्‍यों को हासिल करना है। पहले लक्ष्‍य के तहत सरकार इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की खरीद पर छूट देगी। दूसरे लक्ष्‍य के तहत राज्‍य में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की मैन्‍युफैक्‍चरिंग पर जोर दिया जाएगा। तीसरा लक्ष्‍य चार्जिंग स्‍टेशन और बैटरी स्‍वैपिंग सेंटर बनाने वालों को छूट देना है।  

नई पॉलिसी में कहा गया है कि राज्‍य में जो भी व्‍यक्ति नया इलेक्ट्रिक वीकल खरीदेगा, उसे कीमतों में छूट दी जाएगी। नीति के तहत नए इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के फैक्‍ट्री मूल्‍य पर 15 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी। खास बात यह है कि यह छूट सभी तरह के इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर लागू होगी यानी टू वीलर से लेकर थ्री वीलर और कार व बस खरीदने पर भी लोगों को छूट दी जाएगी। 
Advertisement

सबसे ज्‍यादा सब्सिडी इलेक्ट्रिक बस खरीदने वालों को मिलेगी। यूपी सरकार ने कहा है कि शुरुआती 400 बसों की खरीद पर प्रति बस 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इसी तरह अगर कोई व्‍यक्ति इलेक्ट्रिक कार खरीदता है, तो उसे 1 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। हालांकि यह शुरुआती 25 हजार कारों पर लागू होगी। शुरुआती 50 हजार इलेक्ट्रिक थ्री वीलर खरीदने पर लोगों को एक थ्री वीलर पर 12 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। 

इलेक्ट्रिक 2 वीलर्स पर भी सब्सिडी देने का ऐलान यूपी सरकार ने किया है। अगर आप शुरुआती 2 लाख इलेक्ट्रिक टू वीलर खरीदने वालों में शामिल हैं, तो आपको 5 हजार रुपये की सब्सिडी गाड़ी खरीद पर मिलेगी। यही नहीं, पहले 3 साल में खरीदे गए इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर रोड टैक्‍स और रजिस्‍ट्रेशन चार्ज भी नहीं लगेगा। अगर आप ऐसा इलेक्ट्रिक वीकल खरीदते हैं, जो यूपी में ही बना है, तो उस पर चौथे और पांचवे साल भी रोड टैक्‍स नहीं लिया जाएगा। ट्रांसपोर्ट के लिए यूज होने वाली इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों की खरीद पर भी सरकार छूट देगी। यह 10 प्रतिशत तक होगी। शुरुआती एक हजार ट्रांसपोर्ट वीकल्‍स पर यह छूट लागू होगी। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  2. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  5. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  7. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  9. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.