रिलीज से पहले Torrent साइट्स पर लीक हुई Uncharted मूवी, भारत में 18 फरवरी को होनी है रिलीज

Uncharted शुक्रवार, 18 फरवरी को भारत, अमेरिका और दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। भारत में, अनचार्टेड मूवी अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 14 फरवरी 2022 22:05 IST
ख़ास बातें
  • इन सभी कॉपी को "CAM" लेवल के साथ अपलोड किया गया है
  • PlayStation वीडियो गेम फ्रैंचाइज़ी के ऊपर बनी है यह फिल्म
  • शुक्रवार, 18 फरवरी को भारत, अमेरिका और कई अन्य देशों में होगी रिलीज़

Uncharted शुक्रवार, 18 फरवरी को भारत में रिलीज़ होने जा रही है

Uncharted फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। बता दें, PlayStation वीडियो गेम फ्रैंचाइज़ी के ऊपर बनी टॉम हॉलैंड (Tom Holland) और मार्क वॉलबर्ग (Mark Wahlberh) की अपकमिंग फिल्म शुक्रवार, 17 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म कई फाइल साइज़ (833MB से 1.96GB तक) में टॉरेंट साइट्स और अन्य नेटवर्क पर लीक हुई है। पाइरेसी करने वाले लोगों द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट और उनकी वैधता की पुष्टि करने वाले यूज़र कमेंट्स से पता चलता है कि ज्यादातर कॉपी वास्तविक हैं, लेकिन कुछ स्कैम भी हैं, जो इसे डाउनलोड करने वाले लोगों के कंप्यूटर पर वायरस और मैलवेयर लोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं, फिल्म की कई अवैध कॉपी की क्वालिटी खराब हैं और विज्ञापनों से भरी हुई हैं। Gadgets 360 अवैध फाइल शेयरिंग के पूरी तरह से खिलाफ है, और आपको भी ऐसा न करने की सलाह देता है। यह कानून के खिलाफ है।

मध्य पूर्व, रूस और दक्षिण पूर्व एशिया में रिलीज होने के एक दिन बाद शुक्रवार, 11 फरवरी को Uncharted मूवी का पहला वैध लीक टॉरेंट वेबसाइट्स (Torrent Websites) पर दिखाई दिया। इन सभी कॉपी को "CAM" लेवल के साथ अपलोड किया गया है, जिससे पता चलता है कि इन्हें सिनेमाघरों में एक वीडियो कैमरा के साथ रिकॉर्ड किया गया है। अनचार्टेड भारत, अमेरिका और दुनिया के अन्य हिस्सों में शुक्रवार, 18 फरवरी को रिलीज होने वाली है। पब्लिक यूज़र कमेंट और स्क्रीनशॉट के अनुसार, अवैध अनचार्टेड मूवी में अंग्रेजी ऑडियो और हार्डकोडेड अरबी सबटाइटल्स हैं। इसके अलावा, इनमें अंग्रेजी, अरबी और स्पेनिश भाषा में ऑनलाइन गैंबलिंग और सट्टेबाजी की वेबसाइट के टेक्स्ट विज्ञापन भी आते हैं। सबटाइटल्स मूवी प्रिंट पर ही मौजूद हैं, जबकि विज्ञापन डिज़िटल रूप से डाले गए हैं।
Advertisement

Sony Pictures और Uncharted मूवी कास्ट और क्रू के लिए अच्छी खबर यह है कि कैम-रिकॉर्डेड अवैध अनचार्टेड कॉपी की क्वालिटी बेहद खराब है। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्क्रीनशॉट को देखकर Gadgets 360 बता सकता है कि इनमें शार्पनेस, डिटेल्स, कॉन्ट्रास्ट, क्रॉपिंग, कलर आदि के साथ छेड-छाड हुई है। आपको किसी प्रकार के स्पॉइलर से दूर रखने के लिए हम किसी स्क्रीनशॉट को शेयर नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा, कमेंट्स से पता चलता है कि ऑडिटो क्वालिटी भी बेहद खराब है।

जैसा कि हमने बताया, Uncharted शुक्रवार, 18 फरवरी को भारत, अमेरिका और दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। भारत में, अनचार्टेड मूवी अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.