कार में बिना केबल के चलेगा Android Auto, Apple CarPlay! जानें Ultraprolink के इस नए डिवाइस की कीमत

UltraProlink ने भारत में DriveLink लॉन्च किया है, जो wired Android Auto और CarPlay को वायरलेस बना देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जनवरी 2026 16:01 IST
ख़ास बातें
  • DriveLink wired Android Auto और CarPlay को वायरलेस बनाता है
  • एक बार पेयर होने के बाद कार स्टार्ट पर ऑटो कनेक्शन
  • UltraProlink DriveLink की भारत में कीमत 2,999 रुपये रखी गई है

UltraProlink DriveLink वायर्ड Android Auto और CarPlay को वायरलेस बनाता है

Photo Credit: UltraProlink

UltraProlink ने भारत में DriveLink नाम का नया 2-in-1 वायरलेस कार अडैप्टर लॉन्च किया है। यह डिवाइस उन गाड़ियों के लिए पेश की गई है, जिनमें फैक्ट्री-इंस्टॉल्ड वायर्ड Android Auto या Apple CarPlay सपोर्ट मौजूद है। UltraProlink DriveLink का मकसद हर बार केबल लगाने की जरूरत को खत्म करना है, ताकि कार स्टार्ट होते ही स्मार्टफोन वायरलेस तरीके से इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट हो सके।

UltraProlink DriveLink की भारत में कीमत Rs. 2,999 रखी गई है। यह अडैप्टर UltraProlink की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट सिर्फ उन्हीं गाड़ियों के साथ काम करेगा, जिनमें पहले से OEM wired Android Auto या CarPlay सपोर्ट मौजूद है, इसलिए इस्तेमाल से पहले कम्पैटिबिलिटी चेक करना जरूरी होगा।

फीचर्स की बात करें तो DriveLink गाड़ी के USB पोर्ट में प्लग होता है और स्मार्टफोन के साथ एक बार Bluetooth के जरिए पेयर किया जाता है। शुरुआती सेटअप के बाद यह अडैप्टर हर बार कार ऑन होने पर अपने आप कनेक्ट हो जाता है, इसके लिए किसी अलग ऐप या मैन्युअल सेटअप की जरूरत नहीं होती। यूजर को सिर्फ फोन में Bluetooth और Wi-Fi ऑन रखना होता है।

डिजाइन के मामले में UltraProlink DriveLink को माइक्रो, थंब-ड्राइव साइज बॉडी में तैयार किया गया है, ताकि यह डैशबोर्ड पर जगह न घेरे। इसमें एक इन-बिल्ट LED इंडिकेटर दिया गया है, जो पावर, पेयरिंग और कनेक्शन स्टेटस की जानकारी देता है। यह अडैप्टर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है, जिससे एक ही कार को कई यूजर्स शेयर कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए DriveLink में Bluetooth 5.4 और 5.8GHz Wi-Fi का इस्तेमाल किया गया है। Apple CarPlay के लिए यह iOS 10 या उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है, जबकि Android Auto के लिए Android 11 या उससे ऊपर की जरूरत होगी। बॉक्स में USB-A से Type-C कन्वर्टर भी दिया गया है, जिससे अलग-अलग कार पोर्ट्स के साथ इसका इस्तेमाल किया जा सके।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  2. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  3. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  4. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  5. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  6. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  7. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  8. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  10. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.