Twitter इस्तेमाल करते हैं तो जल्द बदलें पासवर्ड, क्योंकि...

माइक्रो ब्लॉगिं साइट Twitter ने अपने 33 करोड़ यूज़र को अपना पासवर्ड बदलने की गुज़ारिश की है। कंपनी का कहना है कि यूज़र को पासवर्ड इंटरनल सिस्टम पर किसी तरह 'पढ़े जाने वाले मोड' में स्टोर हो गए थे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 मई 2018 12:08 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रो ब्लॉगिं साइट Twitter ने अपने 33 करोड़ यूज़र को दी सलाह
  • किसी बग के चलते प्रभावित हुए थे पासवर्ड लेकिन चिंता की बात नहीं
  • Twitter ने एक ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए साझा की पूरी जानकारी
माइक्रो ब्लॉगिं साइट Twitter ने अपने 33 करोड़ यूज़र को अपना पासवर्ड बदलने की गुज़ारिश की है। कंपनी का कहना है कि यूज़र को पासवर्ड इंटरनल सिस्टम पर किसी तरह 'पढ़े जाने वाले मोड' में स्टोर हो गए थे। इस प्रक्रिया को हैशिंग भी कहा जाता है। Twitter ने एक ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए इस मामले को गुरुवार को ज़ाहिर किया। ब्लॉग पोस्ट के हवाले से कहा गया कि समस्या का समाधान किया जा चुका है और एक आंतरिक जांच में पता चला है कि किसी का भी पासवर्ड हैक या चोरी नहीं हुआ है। फिर भी Twitter की तरफ से यह कहा गया है कि यूज़र अपना-अपना पासवर्ड बदल लें।

चीफ एग्जिक्युटिव जैक डोर्सी ने एक ट्वीट के ज़रिए कहा, ''हमने बग को फिक्स कर दिया है, किसी भी तरह के गलत इस्तेमाल की अब कोई आशंका नहीं है। सावधानी के लिए हम गुज़ारिश करते हैं कि सभी यूज़र अपना-अपना पासवर्ड बदल लें।'' ब्लॉग में यह नहीं बताया गया है कि कितने पासवर्ड इस समस्या से प्रभावित हुए थे। कंपनी के जवाब की जानकारी रखने वाले एक युवक ने बताया कि प्रभावित पासवर्ड की ठोस संख्या नहीं पता है और ऐसा बीते कुछ महीनों से हुआ है।
 

यह खुलासा, इक्विफैक्स, फेसबुक और ऊबर टेक्नॉलजीस के सिक्यॉरिटी से जुड़े मसलों के बाद हुआ है। बता दें कि यूरोपियन यूनियन जल्द ही प्रिवेसी लॉ में बदलाव करने जा रहा है। ट्विटर ने कुछ हफ्तों पहले एक बग पकड़ा था और इसका उल्लंघन करने वालों को रिपोर्ट किया था। मसले की चर्चा सार्वजनिक तौर पर नहीं की गई थी।

कुल मिलाकर इस बग को फिक्स कर लिया गया है। लेकिन कंपनी ने यूजर्स को सावधानी बरतने की बात कही है। कंपनी का कहना है कि सतर्कता के तहत, हम आपसे उन सभी सेवाओं का पासवर्ड बदलने को कहेंगे जहां आपने ट्विटर वाला पासवर्ड इस्तेमाल किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, Social, Twitter Password, hacking

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.