इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए TVS ने मिलाया BMW Motorrad के साथ हाथ

समझौते कहता है कि BMW TVS Motor कंपनी के दायरे में हाई क्वालिटी, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और औद्योगीकरण के साथ भविष्य के बीएमडब्ल्यू मोटररेड प्रोडक्ट्स को डिज़ाइन और विकसित करेगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2021 17:56 IST
ख़ास बातें
  • BMW Motorrad और TVS मिलकर बनाएंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल
  • फिलहाल ग्लोबल मार्केट के लिए किया गया है समझौता
  • कथित तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए तैयार किया जाएगा स्पेशल प्लेटफॉर्म

BMW और TVS पहले से ही नॉन-इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए मिलकर काम करते हैं

TVS ने भारतीय इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल स्टार्टअप Ultraviolette में निवेश किया है और इसी के साथ कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में TVS इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में धमाल मचा सकती है। इतना ही नहीं, अब लेटेस्ट खबर सामने आई है कि TVS Motor ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए BMW के साथ हाथ मिलया है। इस साझेदारी के तहत टीवीएस मोटर इलेक्ट्रिक व्हीकल को बनाएगी और साथ ही एक्सपोर्ट में भी मदद करेगी। इसके अलावा, दोनों कंपनियां मिल कर कथित तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल को भी डेवलप कर सकती है। 

TVS Motor और BMW के बीच इस साझेदारी की घोषणा खुद TVS ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर की। कंपनी ने लिखा है कि (अनुवादित) "TVS Motor कंपनी और BMW Motorrad ने फ्यूचर टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपने सहयोग समझौते के विस्तार की घोषणा की।" 

इस मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी के जेएमडी सुदर्शन वेणु ने कहा है कि इस साझेदारी के जरिए से पहला प्रोडक्ट अगले 24 महीनों में पेश किया जाएगा और इसी के आगे बीएमडब्ल्यू मोटररेड के प्रमुख मार्कस श्राम ने कहा कि प्रोडक्ट ग्लोबल मार्केट के लिए होगा।

समझौते कहता है कि BMW TVS Motor कंपनी के दायरे में हाई क्वालिटी, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और औद्योगीकरण के साथ भविष्य के बीएमडब्ल्यू मोटररेड प्रोडक्ट्स को डिज़ाइन और विकसित करेगी। दोनों कंपनियों के आने वाले खास प्रोडक्ट्स को इन सामान्य प्लेटफार्म्स पर विकसित किया जाएगा, और कंपनियां अपने उत्पादों को ग्लोबल लेवल पर रिटेल करेंगी।
Advertisement

हालांकि, ET की एक रिपोर्ट ने सूत्रो का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि TVS और BMW इस साझेदारी के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) से लेकर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric Motorcycles) और यहां तक ​​कि नए इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लिए एक बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म तैयार कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.