2 हैलमेट एक साथ स्टोर कर सकता है TVS का नया Jupiter 125 स्कूटर, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

नए Jupiter 125 की भारत में कीमत 73,400 रुपये (ex-showroom, Delhi) से शुरू होती है। इस कीमत में ड्रम ब्रेक मॉडल मिलता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2021 15:04 IST
ख़ास बातें
  • 73,400 रुपये (ex-showroom) की शुरआती कीमत में लॉन्च हुआ TVS Jupiter 125
  • कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं बुक
  • 32 लीटर स्पेस वाले स्टोरेज टैंक में एक साथ रख सकते हैं दो फुल फेस हैलमेट

TVS Jupiter 125 की भारत में कीमत 73,400 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है

TVS ने अपने प्रसिद्धा स्कूटर का नया मॉडल Jupiter 125 लॉन्च कर दिया है। इससे पहले यह स्कूटर 110cc क्षमता के इंजन के साथ आता है और जैसा कि मॉडल के नाम से पता चलता है, नए स्कूटर में 125cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं, डिज़ाइन में हल्के बदलावों के साथ इसमें एक और बड़ी खासियत जोड़ी गई है, जो है इसका स्टोरेज स्पेस। TVS ने इस स्कूटर में राइडर के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति का भी खयाल रखा है, क्योंकि नए Jupiter 125 स्कूटर में अब एक नहीं, बल्कि दो हैलमेट रखने का स्पेस मिलता है।

 

TVS Jupiter 125 price in India, booking details

नए Jupiter 125 की भारत में कीमत 73,400 रुपये (ex-showroom, Delhi) से शुरू होती है। इस कीमत में ड्रम ब्रेक मॉडल मिलता है। इसके ड्रम अलॉय वेरिएंट की कीमत 76,800 रुपये (ex-showroom, Delhi) है और सबसे महंगा मॉडल डिस्क ब्रेक सिस्टम से लैस आता है, जिसकी कीमत 81,300 रुपये (ex-showroom, Delhi) है। स्कूटर को डॉन ऑरेंज, इंडिब्लू, प्रिस्टिन व्हाइट और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। में उपलब्ध है। Jupiter 125 स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इस स्कूटर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए घर बैठे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

 

TVS Jupiter 125 specifications, features

Jupiter 125 का डिजाइन मौजूदा Jupiter से मेल खाता है, लेकिन छोटे-मोटे बदलावों के साथ। स्कूटर में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है और ज्यादातर बॉडी मैटल से तैयार की गई है। रियर व्यू मिरर के साथ-साथ टर्न इंडिकेटर्स पर भी क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। नया स्कूटर 12-इंच साइज़ के टायर्स के साथ आता है, जो स्कूटर को अच्छा लुक तो देता ही है और साथ ही यह सेफ्टी के लिहाज से भी अच्छा है। जैसा की हमने बताया, इसमें 32 लीटर का भरपूर स्पेस मिलता है, जिसमें राइडर अपने साथ-साथ पिलियन यानी सवारी का भी फुल फेस हेलमेट आसानी से स्टोर कर सकती है।

इसके इंजन और अन्य फीचर्स की बात करते हैं। TVS Jupiter में 124.8cc क्षमता का इंजन मिलता है, जो 8.3ps की मैक्स पावर के साथ 10.5Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें Eco thrust fuel injection (ETFi) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से कंपनी के दावे अनुसार, इसमें 15 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलेगी। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि स्कूटर 0-60kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार आसानी से पकड़ सकता है।
Advertisement

कुछ अन्य खासियतों की बात करें, तो इसका सबसे सुविधाजनक फीचर यह है कि इसमें फ्यूल डलवाने का ऑप्शन फ्रंट में मिलता है। इसके अलावा, फ्रंट में एक छोटा बॉक्स भी शामिल किया गया है, जहां राइडर अपना मोबाइल फोन या वॉलेट जैसे छोटे सामान रख सकता है। इसमें चार्जर भी जोड़ा गया है, जिससे राइडर अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.