EV का हब बनने के लिए Ola इलेक्ट्रिक इंडिया में लगाएगी 50GWh का बैटरी प्‍लांट!

शुरुआत में साल 2023 तक 1GWh बैटरी कैपिसिटी स्थापित करने और अगले 3-4 साल में इसे 20GWh तक बढ़ाने की योजना है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 फरवरी 2022 18:43 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अपने उसने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी लॉन्‍च किया है
  • इनकी कीमत 1-1.30 लाख रुपये के बीच है
  • अब तैयारी बैटरी मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट को सेटअप करने की है

ओला खुद भी ऐसी कंपनियों में निवेश करना चाहती है, जो एडवांस्‍ड सेल और बैटरी टेक्‍नॉलजी पर काम कर रही हैं।

Ola Electric के CEO भाविश अग्रवाल ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि भारत को EV का हब बनाने के लिए कंपनी अग्रणी रहने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उसने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के तौर पर अपने प्रोडक्ट्स भी लॉन्‍च किए हैं। इनकी कीमत 1-1.30 लाख रुपये के बीच है। इनकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के तमिलनाडु में मौजूद प्लांट में की जा रही है। ताजा जानकारी यह है कि ओला इलेक्ट्रिक ने भारत में 50 गीगावाट आवर्स (GWh) की क्षमता के साथ एक बैटरी सेल मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट बनाने की योजना बनाई है। एक सोर्स ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, ओला को 10 मिलियन इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने के अपने सालाना लक्ष्य को पूरा करने के लिए 40GWh बैटरी कैपिसिटी की जरूरत होगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक कारों के लिए भी बैटरी कैपिसिटी चाहिए होगी। हालांकि इलेक्ट्रिक कारें ओला की भविष्‍य की योजना हैं। 
Advertisement

शुरुआत में साल 2023 तक 1GWh बैटरी कैपिसिटी स्थापित करने और अगले 3-4 साल में इसे 20GWh तक बढ़ाने की योजना है। इस प्‍लान की जानकारी रखने वाले एक और सोर्स ने रॉयटर्स को बताया कि सिर्फ इस प्‍लान में ही 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,560 करोड़ रुपये) तक के निवेश की जरूरत होगी।

ओला खुद भी ऐसी कंपनियों में निवेश करना चाहती है, जो एडवांस्‍ड सेल और बैटरी टेक्‍नॉलजी पर काम कर रही हैं। वह भारत में बैटरी रिसर्च और डेवलपमेंट फैसिलिटी भी स्‍थापित करेगी। फ‍िलहाल कंपनी अपने बैटरी सेल को साउथ कोरिया से आयात करती है। 
Advertisement

बैटरी सेल मैन्‍युफैक्‍चरिंग में अभी CATL, LG एनर्जी सॉल्यूशंस और पैनासॉनिक समेत कुछ और एशियाई कंपनियों का वर्चस्व है। ये कंपनियां टेस्ला और वोक्सवैगन जैसी बड़ी इलेक्ट्रिक ऑटो मेकर कंपनियों को सप्‍लाई देती हैं।  प्रमुख वैश्विक वाहन निर्माताओं को आपूर्ति करती हैं।
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफ‍िसर, वरुण दुबे ने रॉयटर्स से कहा कि हमारे लिए बैटरी, सेल रिसर्च और मैन्‍युफैक्‍चरिंग एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। हमारी योजनाएं एडवांस्‍ड स्‍टेज में हैं, जिनके बारे में हम कुछ नहीं कहा जा सकता। 

सरकार के नजरिए से देखें, तो भारत चाहता है कि कंपनियां स्थानीय स्तर पर स्वच्छ ईंधन वाले व्‍हीकल्‍स और बैटरी का निर्माण करें। सरकार इसके लिए 6 अरब डॉलर तक का इंसेंटिव देने की योजना बना रही है। ओला उन कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने इसके लिए अपने कदम आगे बढ़ाए हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.