गजब : टॉइलट की दीवार में छेद कर 4.9 करोड़ रुपये के iphone ले गए चोर, जानें कैसे हुआ सबकुछ

कॉफी शॉप के टॉइलट में पहुंचकर चोरों ने उस दीवार में छेद कर डाला, जो ऐपल स्‍टोर के बैकरूम की ओर जाती थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023 19:00 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है
  • चोरों ने एक मॉल में ऐपल स्‍टोर को निशाना बनाया
  • वहां तक पहुंंचने के लिए चोरों ने पास वाली कॉफी शॉप का सहारा लिया

रिपोर्ट में बताया गया है कि चोरों ने 5 लाख डॉलर की कीमत के कुल 436 आईफोन्‍स पर हाथ साफ कर लिया।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

अमेरिका में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। पिछले वीकेंड वॉशिंगटन स्थित एक ऐपल स्‍टोर में चोरी हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, चोर लगभग 4.9 करोड़ रुपये के ऐपल गैजेट्स ‘उड़ा' ले गए। ऐपल स्‍टोर तक पहुंचने के लिए चोरों ने पास वाली कॉफी शॉप का ‘सहारा' लिया। कॉफी शॉप के टॉइलट में पहुंचकर चोरों ने उस दीवार में छेद कर डाला, जो ऐपल स्‍टोर के बैकरूम की ओर जाती थी। सिएटल के ‘किंग 5 न्यूज' ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कॉफी शॉप का इस्‍तेमाल करके चोरों ने ऐपल स्‍टोर के सुरक्षा उपायों को बायपास कर दिया। 

जिस स्‍टाेर में चोरी हुई वह एल्डरवुड मॉल में स्थित है। चोर वहां सीधे दाखिल नहीं हो सकते थे। उन्‍होंने पास में स्थित कॉफी शॉप का सहारा लिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि चोरों ने 5 लाख डॉलर की कीमत के कुल 436 आईफोन्‍स पर हाथ साफ कर लिया।  दिलचस्‍प यह भी है कि कॉफी शॉप के मैनेजर को पता ही नहीं था कि उनकी दुकान, ऐपल स्‍टोर से यूं सटी हुई है कि उसके बाथरूम से ऐपल के स्‍टोर तक पहुंचा जा सकता था। ‘किंग 5 न्यूज' से बातचीत में कॉफी शॉप के मैनेजर एरिक मार्क्स ने कहा कि मुझे कभी यह संदेह नहीं हुआ कि हम ऐपल स्‍टोर के इतने करीब थे। उन्‍होंने कहा कि किसी ने वास्‍तव में इस बारे में सोचा और मॉल का लेआउट हासिल कर लिया। 
Advertisement

इससे पता चलता है कि चोरों ने कितनी सटीक प्‍लानिंग की थी। उन्‍होंने मॉल की पूरी तरह से टोह ली और संभावित कमजोरियों की पहचान करके चोरी को अंजाम दिया। चोरी रात को हुई, जब मॉल में स्थित ऐपल स्‍टोर बंद था और वहां कोई कर्मचारी नहीं था। खबरों के अनुसार, मॉल के अधिकारी लोकल अथॉरिटीज के साथ मामले की जांच में सहयोग कर रहे हैं। ऐपल ने इस चोरी पर कोई बयान नहीं दिया है। 

अधिकारियों को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं,‍ जिनकी मदद केस सुलझाने में ली जा रही है। फुटेज को सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस संदिग्‍धों की पहचान कर रही है और उन्‍हें पकड़ने के लिए सुराग तलाश रही है। दिलचस्‍प बात है कि चोरों का निशाना ऐपल स्‍टोर ही था। जिस कॉफी शॉप के जरिए वो स्‍टोर में घुसे, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया था। सिर्फ कॉफी शॉप के ताले और दीवार तोड़ी गई।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.