सुपरबाइक बनाने वाली कंपनी Ducati का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

एक खास ऐप भी डिज़ाइन कराया गया है, जिसमें एक से ज्यादा Ducati इलेक्ट्रिक व्हीकल को रजिस्टर किया जा सकता है। ऐप को Google Play और App Store पर उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जुलाई 2021 09:26 IST
ख़ास बातें
  • Ducati ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • PRO-I EVO का डिज़ाइन Xiaomi के M365 ई-स्कूटर से खाता है मेल
  • 25 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है नया डुकाटी ई-स्कूटर

Ducati PRO-I EVO इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत $477 (लगभग 35,700 रुपये) है

सुपरबाइक के लिए प्रसिद्ध कंपनी Ducati इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicles) भी बनाती है। इनके लिए Ducati ने M.T. Distribution के साथ साझेदारी की है। अब, दोनों कंपनियों ने मिलकर एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है, जिसका नाम PRO-I EVO है। नया ई-स्कूटर दिखने में Xiaomi के M365 इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह लगता है। यह  25 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इसमें 350W की मोटर डाली गई है और अच्छी रेंज के लिए यह 280Wh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आता है।

Ducati के ब्लॉग के अनुसार, M.T. Distribution द्वारा विकसत PRO-I EVO इलेक्ट्रिक स्कूटर को $477 (लगभग 35,700 रुपये) में लॉन्च किया गया है, जो इस तरह के ई-स्कूटर के लिए काफी बड़ी कीमत है, लेकिन सुपरबाइक बनाने वाली कंपनी के लोगो के साथ इतनी कीमत शायद फैंस को कम लगे। PRO-I EVO को 1 फरवर से यूरोप के डीलरशिप और Ducati e-shop के जरिए बेचा जाएगा।

जैसा कि हमने बताया, PRO-I EVO का डिज़ाइन Xiaomi के M365 ई-स्कूटर से काफी मेल खाता है। हालांकि पावर के मामले में दोनों में अंतर जरूर है। कंपनी ने इसमें 350W हब मोटर का इस्तेमाल किया है, जो इसे 25 Kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार पकड़ने में मदद करता है। इसमें 280Wh क्षमता का बैटरी पैक शामिल है। हालांकि कंपनी ने इसकी रेंज को लेकर कोई शब्द नहीं कहा है।

एक खास ऐप भी डिज़ाइन कराया गया है, जिसमें एक से ज्यादा Ducati इलेक्ट्रिक व्हीकल को रजिस्टर किया जा सकता है। ऐप को Google Play और App Store पर उपलब्ध कराया गया है। इसके जरिए यूज़र अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की परफॉर्मेंस और फीचर्स को कंट्रोल कर सकता है। इसमें स्कूटर का बैटरी चार्ज लेवल भी देखा जा सकता है और साथ ही यूज़र यह भी पता कर सकता है कि बची हुई बैटरी के साथ उसका स्कूटर कितनी दूरी तय कर सकता है। यह लाइट और कॉम्पेक्ट स्कूटर है, जिसे फोल्ड किया जा सकता है। इसमें एडवांस लॉकिंग सिस्टम आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ducati electric bikes, Ducati electric scooters
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.