AI इंजीनियर्स के लिए Tesla में निकली जॉब, जानिए क्‍या कहा एलन मस्‍क ने

जिन लोगों को काम पर रखा जाएगा, उन्हें FSD चिप, डोजो चिप, डोजो सिस्टम्स, न्यूरल नेटवर्क, ऑटोनॉमी एल्गोरिदम, कोड फाउंडेशन, इवैल्‍यूएशन इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर और टेस्ला बॉट को डिवेलप करने और डिप्‍लॉय करने पर काम करना होगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2021 12:59 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्क ने जॉब का लिंक देते हुए ट्वीट किया है
  • लोग PDF फॉर्मेट में अपना रिज्‍यूम ड्रॉप करके आवेदन कर सकते हैं
  • इंजीनियर्स को टेस्ला बॉट को डिवेलप करने और डिप्‍लॉय करने पर काम करना होगा

एलन मस्क ने जॉब का लिंक देते हुए ट्वीट किया है कि हमेशा की तरह टेस्ला हार्डकोर AI इंजीनियरों की तलाश में है।

दुनिया की मशहूर इलेक्ट्रिक वीकल कंपनी Tesla ने AI इंजीनियर्स की नियुक्ति शुरू की है। टेस्‍ला ऐसे AI इंजीनियर्स को काम पर रख रही है, जो आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए रोजाना आने वालीं प्रॉब्‍लम्‍स को हल करने के इच्‍छुक हैं। टेस्‍ला के फाउंडर एलन मस्क ने ट्विटर के माध्यम से इन नियुक्तियों के बारे में जानकारी दी है। 

एलन मस्क ने जॉब का लिंक देते हुए ट्वीट किया है कि हमेशा की तरह टेस्ला हार्डकोर AI इंजीनियरों की तलाश में है। कंपनी ऐसे इंजीनियरों को रख रही है, जो लोगों की जिंदगी प्रभावित करने वालीं प्रॉब्‍लम्‍स को हल करने की परवाह करते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने नाम और ई-मेल के साथ सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर या AI में किए गए काम की जानकारी देते हुए PDF फॉर्मेट में अपना रिज्‍यूम ड्रॉप करके आवेदन कर सकते हैं।  
वेबसाइट के अनुसार, टेस्ला की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोपायलट यूनिट "वीकल्‍स, रोबोट्स आदि में ऑटोनॉमी" डिवेलप और डिप्‍लॉय करती है। कंपनी का मानना है कि पूरी तरह से सेल्‍फ ड्राइविंग के लिए हार्डवयेर का बेहतर उपयोग जरूरी है।  

जिन लोगों को काम पर रखा जाएगा, उन्हें FSD चिप, डोजो चिप, डोजो सिस्टम्स, न्यूरल नेटवर्क, ऑटोनॉमी एल्गोरिदम, कोड फाउंडेशन, इवैल्‍यूएशन इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर और टेस्ला बॉट को डिवेलप करने और डिप्‍लॉय करने पर काम करना होगा। यह कंपनी के फुल सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर और अन्य तकनीकों को चलाने में इस्‍तेमाल किए जाते हैं। 
Advertisement

एलन ने बीते दिनों Twitter के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर Parag Agrawal की नियुक्ति को लेकर भी ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका को भारतीय टैलेंट से काफी फायदा हुआ है। मस्क ने एक ट्वीट के जवाब में यह प्रतिक्रिया दी थी। इसमें कहा गया था कि Microsoft, Google और IBM में टॉप पोजिशंस संभाल रहे भारतीय मूल के लोग कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं।

इससे पहले एलन ने टेस्‍ला के अपने शेयरों में से लगभग 5 बिलियन डॉलर (लगभग 37,256 करोड़ रुपये) के शेयर बेच दिए थे। एक फाइलिंग में उन्होंने यह जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्विटर फॉलोअर्स के लिए Twitter पर एक पोल पोस्ट की थी और अपने शेयरों में से 10% शेयर बेचने की बात कही थी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.