PUBG पब्लिशर Tencent ने 100 कर्मचारियों को निकाला, कुछ को भेजा जेल

PUBG गेम के पब्लिशर ने बताया कि 10 से अधिक कर्मचारियों को चीन के पब्लिक सिक्योरिटी अंग में ट्रांस्फर किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 16:08 IST
ख़ास बातें
  • 10 से अधिक लोगों को चीन के पब्लिक सिक्योरिटी अंग में ट्रांस्फर किया गया
  • 100 में से कई कर्मचारियों को रिश्वतखोरी और गबन का दोषी पाया गया था
  • भारत में कंपनी को कई रेगुलेटरी कार्रवाई का सामने करना पड़ा है

PUBG गेम का पब्लिशर है Tencent

चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी Tencent ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने कंपनी की नीतियों का उल्लंघन करने के लिए 100 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया और इनमें से कुछ को पुलिस के हवाले कर दिया है। इन्हें कथित तौर पर रिश्वतखोरी और गबन का दोषी पाया गया था। Tencent अपने पॉपुलर वीडियो गेम PUBG और WeChat के लिए भी जानी जाती है। भारत में कंपनी को कई रेगुलेटरी कार्रवाई का सामने करना पड़ा है।

न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, हांगकांग-लिस्टेड कंपनी Tecent ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने 100 से ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया है। फर्म - जिसने नवंबर में अपनी कमाई में लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट दर्ज की, अपने बयान के जरिए जानकारी देती है कि इन कर्मचारियों को धोखाधड़ी विरोधी नीति का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था।
Advertisement

PUBG गेम के पब्लिशर ने बताया कि 10 से अधिक कर्मचारियों को चीन के पब्लिक सिक्योरिटी अंग में ट्रांस्फर किया गया था।

रिपोर्ट कहती है कि फर्म ने कहा, "कंपनी के भीतर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की समस्याओं के जवाब में, Tencent के एंटी-फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने अपनी कार्रवाई को मजबूत करना जारी रखा और जांच की और आम समस्याओं के साथ उल्लंघनों की एक श्रृंखला से निपटा।"
Advertisement

दोषियों को Tencent के पैसे का गबन करने और रिश्वत स्वीकार करने का दोषी पाया गया था। इन्हें अदालत में दोषी पाया गया। रिपोर्ट आगे बताती है कि बर्खास्त किए गए और भ्रष्टाचार के आरोपी कई लोग कंपनी की PCG शाखा का हिस्सा थे, जो समाचार से लेकर स्पोर्ट्स और फिल्मों तक इसके विशाल कंटेंट उत्पादन की देखरेख करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tencent, Tencent Employees
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.