TCL ने लॉन्च की दो ड्रम वाली Twin Cabin Q10 वाशिंग मशीन, जानें कीमत

TCL Twin Cabin Q10 वाशिंग मशीन में दो ड्रम हैं। दोनों ही सिलेंडर का व्यास 510mm है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 सितंबर 2022 10:05 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 20 से ज्यादा वाशिंग ऑप्शन दिए गए हैं।
  • मशीन में कई तरह के फेब्रिक्स के लिए अलग अलग ऑप्शन दिए गए हैं।
  • वाशिंग मशीन को स्मार्टफोन मोबाइल ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है।

TCL Twin Cabin Q10 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: JD.com

TCL ने दो केबिन वाली नई वाशिंग मशीन लॉन्च की है। TCL Twin Cabin Q10 वाशिंग मशीन में 6kg के ड्रम हैं। कंपनी ने इसमें सॉफ्ट ड्राइंग तकनीक का इस्तेमाल किया है जिससे कपडों को कम से कम नुकसान पहुंचे। कंपनी का कहना है कि यह वाशिंग मशीन लगातार कपड़े सुखा सकती है। इसमें Nidec डुअल डायरेक्ट ड्राइव मोटर लगी है जिसमें कम से कम शोर होता है। 
 

TCL Twin Cabin Q10 वाशिंग मशीन की कीमत

TCL Twin Cabin Q10 का इंट्रोडक्ट्री प्राइस 6,999 युआन (लगभग 80 हजार रुपये) है। यह शुरुआती लॉन्च कीमत है। उसके बाद इसे इसके ओरिजनल प्राइस 14,999 युआन (लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये) में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने वाशिंग मशीन को चीन के ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म् JD.com पर लॉन्च किया है। अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
Advertisement
 

TCL Twin Cabin Q10 वाशिंग मशीन के फीचर्स

TCL Twin Cabin Q10 वाशिंग मशीन में दो ड्रम हैं। दोनों ही सिलेंडर का व्यास 510mm है। कंपनी ने इसके बारे में कहा है कि यह 45dB तक अधिकतम शोर करती है। नीचे वाले ड्रम में आयन जेनरेटर लगा हुआ है जिससे कि कपड़े पूरी तरह से साफ हो जाते हैं और किसी तरह का नुकसान कपड़ों को नहीं होता है। 

वाशिंग मशीन के डोर में ही टच कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें टच सेंसिटिव स्क्रीन दी गई है जो कि एक कलरफुल डिस्प्ले है। इसमें 20 से ज्यादा वाशिंग ऑप्शन दिए गए हैं। मशीन में कई तरह के फेब्रिक्स के लिए अलग अलग ऑप्शन दिए गए हैं। इसका खास फीचर ये भी है कि वाशिंग मशीन को स्मार्टफोन मोबाइल ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। ऐप में क्लाउड बेस्ड वाशिंग ऑप्शन भी दिए गए हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.