Tata ने वीडियो में दिखाई अपनी अपकमिंग Tigor EV इलेक्ट्रिक कार, 250 किलोमीटर होगी रेंज!

Tata यह दावा कर चुका है कि Ziptron तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक गाड़ियां सिंगल चार्ज में कम से कम 250 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अगस्त 2021 13:33 IST
ख़ास बातें
  • Tata Tigor EV इलेक्ट्रिक कार होगी Ziptron टेक्नोलॉजी से लैस
  • कंपनी ने जारी किया टीज़र वीडियो
  • Nexon EV के साथ रेस लगाती नज़र आई अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार

Tata Tigor EV कार Nexon EV की तरह Ziptron टेक्नोलॉजी पर काम करेगी

टाटा मोटर्स पिछले कुछ हफ्तों से भारत में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार (Upcoming electric cars in India) को टीज़ कर रही है और  बुधवार को कंपनी ने इसके नाम से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने एक नया टीज़र पेश किया, जिसमें इसे देश में बेहद प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV के साथ दिखाया गया। हालांकि कार के डिज़ाइन को अभी भी कैमोफ्लाज के अंदर छिपाया हुआ है, लेकिन यह अब आधिकारिक तौर पर साफ हो चुका है कि भारतीय वाहन निर्माता कंपनी देश में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार (Tata new electric car) Tigor EV के रूप में ला रही है। Tigor EV इलेक्ट्रिक कार में भी Ziptron तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो Nexon EV में पहले से है। यह तकनीक कार को जबरदस्त पावर देती है। कंपनी पिछले कुछ समय से इस कार को पावर के नाम पर ही टीज़ करती आ रही है।

बुधवार को Tata Motors Electric Mobility ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक टीज़र साझा किया। इस टीज़र के जरिए कंपनी ने यह पुष्टि कर दी है कि भारत में कंपनी की अगली इलेक्ट्रिक कार Tigor EV होगी। यह भी साफ हो गया है कि कंपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ ही पेश करेगी। इस तकनीक से लैस कार 300+ वोल्ट की हाई वोल्टेज मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती हैं। हालांकि, डिज़ाइन को अभी भी पर्दे के पीछे रखा गया है। टीज़र वीडियो की शुरुआत Tata Nexon EV से होती है, लेकिन बीच में कैमोफ्लाज कार दिखाई देती है। इस कार को F1 ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन चलाते दिखाई दे रहे हैं। 
Advertisement

Tata यह दावा कर चुका है कि Ziptron तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक गाड़ियां सिंगल चार्ज में कम से कम 250 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम हैं। इससे यह पता चलता है कि Tigor EV भी रेंज के मामले में दमदार होगी और 250 किलोमीटर तक की रेंज निकालने में सक्षम हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

फिलहाल Tigor EV के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन टीज़र से इसके डिज़ाइन में हुए बदलावों की एक झलक देखने को मिलती है। कार में प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स दिए जाएंगे और इलेक्ट्रिक वर्ज़न में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (LED DRLs) भी शामिल है, जिन्हें बंपर पर फॉग लाइट के पास सेट किया गया है। अलॉय व्हील्स पर नीले रंग के एक्सेंट देखे जा सकते हैं। फिलहाल इसके लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का नया मिडरेंज फोन Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  4. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  5. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  6. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  8. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.