Tata Punch के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 5000 रुपये से 10000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
Tata Punch EV Smart, Adventure और Empowered ट्रिम में उपलब्ध है
Tata Punch EV को टाटा मोटर्स ने महंगी कर दिया है। यह कंपनी का सबसे पॉपुलर मॉडल रहा है जो इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) के साथ आता है। इस इलेक्ट्रिक कार ने मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में टाटा के दबदबे को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। Tata Punch EV की बदौलत कंपनी अगस्त 2026 में 13,158 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेच पाई थी। कंपनी ने इस दौरान करीबन 43% मार्केट शेयर हासिल किया था। टाटा मोटर्स ने पंच लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे कुछ खास वेरिएंट्स की कीमत 20,000 रुपये तक बढ़ गई है। Tata Punch EV में परमानेंट मेग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई है, जो कि 90kW की पावर और 190Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
Tata Punch के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 5000 रुपये से 10000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। NDTV के अनुसार, बढ़ी हुई कीमतों के बाद अब एंट्री-लेवल टाटा पंच की कीमत 5.75 लाख रुपये हो गई है। जबकि टॉप-वर्जन की कीमत 10.77 लाख रुपये हो गई है। दोनों ही एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
Tata Punch EV Smart, Adventure और Empowered ट्रिम में उपलब्ध है, जिसमें 30kWh और 40kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ छह वेरिएंट्स आते हैं। हाल ही में हुई कीमत में बढ़ोतरी के चलते 30kWh बैटरी वाले Smart और Smart+ वेरिएंट अब 10,000 रुपये महंगे हो गए हैं। Smart+, Adventure, Empowered और Empowered+ S समेत 40kWh वाले सभी वेरिएंट्स की कीमत अब एक समान रूप से 20,000 रुपये बढ़ गई है। Punch EV की नई कीमत अब 9.79 लाख रुपये से 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच आ पहुंची है।
Tata Punch EV में परमानेंट मेग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई है, जो कि 90kW की पावर और 190Nm का टॉर्क जनरेट करती है। मोटर को सपोर्ट देने के लिए 35kWH की बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में 365 किमी की रेंज प्रदान करती है। यह सिर्फ 56 सेकेंड में फुल चार्ज हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार 9.5 सेकेंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। यह ईवी 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी