Tata Curvv EV इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट से ऊठा पर्दा, मिलेगी 500 km की रेंज!

Tata Curvv इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन 2024 में शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2022 15:36 IST
ख़ास बातें
  • 2024 तक लॉन्च हो सकती है Tata Curvv EV
  • मैक्सिमम 500 km की सर्टिफाइड रेंज से हो सकती है लैस
  • लॉन्च के बाद MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगी प्रतिस्पर्धा

Tata ने हाल ही में Curvv और SliQ नाम के दो ट्रेडमार्क रजिस्टर किए थे

Tata Motors ने बुधवार, 6 अप्रैल को बिल्कुल नए Tata Curvv EV कूपे कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया। नई टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कार कंपनी के नए Gen 2 आर्किटेक्चर पर आधारित होगी। यह कॉन्सेप्ट मॉडल कंपनी की मौजूदा और भारत में सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार Nexon EV से भी लंबा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इसके लंबे व्हील बेस के चलते इसमें बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा, जो कथित तौर पर 500 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज निकालने में सक्षम होगा। इस कॉन्सेप्ट मॉडल के प्रोडक्शन वर्ज़न 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है।

Tata Motors ने एक इवेंट में Curvv EV Coupe Concept मॉडल से पर्दा उठाया। फिलहाल यह कॉन्सेप्ट मॉडल है, जिसका फाइनल प्रोडक्शन मॉडल इससे थोड़ा अलग भी हो सकता है। Car&Bike के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन 2024 में शुरू हो सकता है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि Curvv ईवी में एक बड़ा बैटरी पैक मौजूद हो सकता है, जो 500 km की मैक्सिमम सर्टिफाइड रेंज से लैस हो सकता है। 



अपकमिंग Tata Curvv EV कंपनी के नए Gen 2 आर्किटेक्चर पर आधारित होगी। कंपनी यह पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि नई कर्व इलेक्ट्रिक कार कनेक्टिड कार होगी और यह मिड-साइज़ SUV में मिलने वाले सभी लेटेस्ट और ट्रेंडिंग फीचर्स से लैस होगी। कंपनी ने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें बाहर के साथ-साथ इसका अंदर का डिज़ाइन भी दिखाया गया है। इसका कैबिन भी सिंपल लेकिन भविष्य के व्हीकल डिज़ाइन से प्रेरित लगता है इसमें सपाट डैशबोर्ड के ऊपर दो अलग-अलग स्क्रीन फिट है, जिनमें से एक इन्फोटेनमेंट सिस्टम और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।
Advertisement
 
बाहरी डिज़ाइन की बात करें,  तो सामने की ओर से कार बेहद मस्कुलर लगती है। इसमें एक लंबी DRL है, जो एक छोर से शुरू होती है और बंपर से होते हुए दूसरे छोर तक जाती है। हेडलाइट्स को ग्रिल के पास नीचे रखा गया है। ये त्रिकोण शोप में आती है और काफी फ्यूचरस्टिक लगती हैं। 
 

सामने से इसका डिज़ाइन कुछ हद तक Tata Impact 2.0 डिज़ाइन से मेल खाता है। हालांकि, यह काफी शार्प एयरोडयनामिक्स के साथ आता है। पीछे से इसमें एक लंबी और चौथी टेल लाइट मिलती है, जो पीछे के ग्लास के नीचे एक छोर से दूसरे छोर तक जाती है। हालांकि, हमें यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि यह एक कॉन्सेप्ट डिज़ाइन है, जो अपने अंतिम प्रोडक्शन वर्ज़न में आते-आते बदल भी सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  15. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  16. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  17. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.