Suzuki Access 125 शानदार डुअल टोन कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत

नए Suzuki Access 125 की कीमत 85,300 रुपये से शुरू है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अगस्त 2023 18:01 IST
ख़ास बातें
  • यह एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आता है।
  • इसमें एलईडी हैडलैंप बेहद ब्राइट है।
  • यह कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है।

Suzuki Motorcycle India के नए Access 125 में डुअल टोन कलर मिलता है।

Photo Credit: Suzuki

Suzuki ने अपने पॉपुलर स्कूटर Suzuki Access 125 को भारत में नए कलर वेरिएंट में पेश किया है। इंडियन यूजर्स के हिसाब से कई सारे फीचर्स इस स्कूटर में मिल जाते हैं। डुअल कलर टोन में लॉन्च हुआ Access 125 देखने में आकर्षक लगता है। कंपनी ने इसे पर्ल शाइनिंग बेज या पर्ल मिराज व्हाइट कहा है। स्पेशल एडिशन के साथ राइड कनेक्ट एडिशन भी पेश किया गया है। आइए जानते हैं नए Suzuki Access 125 के डिजाइन के बारे में, साथ ही इसकी कीमत और जोडे़ गए नए फीचर्स भी। 
 

Suzuki Access 125 price

नए Suzuki Access 125 की कीमत 85,300 रुपये से शुरू है। यह 90,000 रुपये तक जाती है। ये कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 
 

Suzuki Access 125 features

Suzuki Motorcycle India के नए Access 125 में डुअल टोन कलर मिलता है। यह काफी आकर्षक है। यह एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आता है। यह 6,750 RPM पर 8.58 बीएचपी की पावर और 5500 RPM पर 10Nm टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। रियर व्हील पर सीवीटी ट्रांसमिशन के माध्यम से पावर जाती है। इसके ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो सामने डिस्क या ड्रम ब्रेक लगे हैं। रियर में ड्रम ब्रेक इस्तेमाल होते हैं। यह कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। सस्पेंशन के लिए सामने टेलीस्कोप यूनिट और स्विंग आर्म माउंटेड मोनोशॉक है। 

Suzuki Access 125 के कुछ और फीचर्स की बात करें तो इसके राइड कनेक्ट वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल कंसोल मिलता है।  यह टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, एसएमएस, अलर्ट डिस्प्ले, मिस्ड कॉल जैसे फीचर्स उपलब्ध करवाता है। स्कूटर को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके प्रतिद्वंदियों की बात करें तो इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में इसके कई मुकाबलेदार हैं जिसमें Hero Maestro Edge 125, TVS Jupiter 125, Honda Activa 125 जैसे टूव्हीलर शामिल हैं। Access 125 में एक फीचर प्रीमियम क्रॉम एक्सटर्नल फ्यूल री-फिलिंग ढक्कन के रूप में मिलता है। इसके अलावा इसमें एलईडी हैडलैंप बेहद ब्राइट है। पोजीशन लैंप भी इसमें दिया गया है लेकिन यह राइड कनेक्ट वेरिएंट के साथ ही आता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.