ऑनलाइन रिटेल साइट स्नैपडील पर बिकेगी मैगी

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 12 नवंबर 2015 14:42 IST
मैगी नूडल्स के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। इसकी निर्माता कंपनी नेस्ले इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने 'पांच माह चली विकट समस्या' (बिक्री पर प्रतिबंध) के बाद अपने इस चर्चित उत्पाद को बिक्री के लिए 100 शहरों में दोबारा उतार दिया है। इसकी ऑनलाइन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील के साथ करार भी किया है।

नेस्ले इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नारायण ने एक बयान में कहा, "दिवाली की पूर्व संध्या और धनतेरस के पावन दिन पर मैगी की बाजार में वापसी हम सभी के लिए एक जश्न का मौका है।"
Advertisement

नारायण ने मैगी की दोबारा वापसी की घोषणा करते हुए संवाददाताओं से कहा, "हमने जिस समस्या का सामना किया, वह नेस्ले इंडिया के लिए एक बड़ी समस्या है। लेकिन हम हमेशा से मैगी नूडल्स की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर आश्वस्त थे। कंपनी के लिए यह एक महत्वपूर्ण ब्रांड है।"

वहीं, स्नैपडील से नई-नई साझेदारी पर उन्होंने कहा, "नेस्ले इंडिया इस विशेष मौके पर स्पैनडील के साथ मिलकर ऑनलाइन बिक्री करने से बहुत खुश है।"
Advertisement

उल्लेखनीय है कि पांच जून को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं नियामक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने नेस्ले के नूडल्स की पूरे देश में बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया था। प्राधिकरण ने यह कदम नूडल्स में हानिकारक लेड (सीसा) की तय मात्रा से अधिक मौजूदगी पाने जाने के बाद उठाया था। प्राधिकरण ने मैगी नूडल्स को मनुष्यों के लिए 'असुरक्षित व हानिकारक' बताया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.