Skyworth EV6 II इलेक्ट्रिक कार 620 Km तक की रेंज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Skyworth EV6 II में 150kW आउटपुट जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 320Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2023 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Skyworth EV6 II में 150kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है
  • बैटरी पैक के दो ऑप्शन मिलते हैं, जो 520 Km और 620 Km की रेंज देते हैं
  • कार की चीन में शुरुआती कीमत 156,800 युआन (करीब 17.80 लाख रुपये) है

Skyworth EV6 II की इलेक्ट्रिक मोटर 320Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है

Skyworth EV6 II इलेक्ट्रिक SUV को चीन में लॉन्च किया गया है। इसे चार वेरिएंट - AIR, PLUS, MAX और President में उपलब्ध कराया जा रहा है। Skyworth EV6 II में 150kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर देने का काम करती है। मोटर मैक्सिमम 320Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। बैटरी पैक के दो ऑप्शन मिलते हैं, जो 520 Km और 620 Km की रेंज देने का दावा करते हैं।

Gizmochina के अनुसार, Skyworth EV6 II को चीन में 156,800 युआन (करीब 17.80 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इलेक्ट्रिक SUV को चार वेरिएंट में पेश किया गया है। फिलहाल इसके भारत सहित किसी अन्य मार्केट में लॉन्च किए जाने की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

Skyworth EV6 II में 150kW आउटपुट जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 320Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। AIR मॉडल में 71.98kWh बैटरी पैक मिलता है, जो 520 km की रेंज निकालने में सक्षम है। अन्य मॉडलों में 85.97kWh बैटरी पैक है, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 620 किमी बताई गई है।

Skyworth EV6 II के डाइमेंशन की बात करें, तो इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4,720 mm, चौड़ाई 1,908 mm और उंचाई 1,696 mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,800 mm है। इसमें प्रीमियम इंटीरियर मिलता है, जो कार को लग्जरी फील देता है। Air वेरिएंट में लेदर, लेकिन अन्य सभी में स्वेड और लेदर का कॉम्बिनेशन मिलता है।
Advertisement

कार में टच-सेंसिटिव एलसीडी स्क्रीन मिलती है, जो वेरिएंट के आधार पर 12.8 इंच और 15.6 इंच ऑप्शन में आती है। इसका एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 12.3 इंच साइज में आता है। डिस्प्ले मल्टीमीडिया, नेविगेशन और मोबाइल कनेक्टिविटी से लैस है। ईवी में सनरूफ, रीयल-टाइम जीपीएस नेविगेशन और Xiaowei वर्चुअल इंटेलिजेंट रोबोट भी शामिल किया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  2. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  3. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  4. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  5. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  6. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  7. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  8. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  10. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.