Skoda की यह SUV हुई 2 लाख रुपये सस्ती, ऑनलाइन भी कर सकते हैं बुक

Skoda Kodiaq को अब केवल टॉप-स्पेक L&K में बेचा जाएगा और इसकी कीमत को 41.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 39.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 मार्च 2024 21:18 IST
ख़ास बातें
  • Skoda ने Kodiaq के बेस और मिड ट्रिम को किया बंद
  • केवल L&K वेरिएंट को बेचा जाएगा
  • इस टॉप ट्रिम की कीमत 2 लाख रुपये घटाई
Skoda Kodiaq की कीमत में कटौती की गई है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने चुपचाप अपनी पॉपुलर कोडियाक एसयूवी के वेरिएंट लाइन-अप में भी बदलाव किया है। पहले यह तीन ट्रिम्स - स्टाइल, स्पोर्टलाइन और L&K में आती थी, लेकिन अब SUV को केवल टॉप-स्पेक L&K वर्जन में बेचा जाएगा और इसी की कीमत को कम किया गया है। नई कीमत को कंपनी ने अपने ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपडेट कर दिया है। L&K वेरिएंट 2.0 लीटर TSI 140 kW पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जिसे 7-स्पीड DSG ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Skoda Kodiaq को अब केवल टॉप-स्पेक L&K में बेचा जाएगा और इसकी कीमत को 41.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 39.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दिया गया है। यह 2 लाख रुपये की कटौती है। पहले SUV दो अन्य ट्रिम्स - स्टाइल और स्पोर्टलाइन में भी आती थी, लेकिन अब इन दोनों को बंद कर दिया गया है। नई कीमत कंपनी की ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर हाइलाइट हो रही है।
Advertisement

कीमत में कटौती के अलावा, Kodiaq में कोई अन्य बदलाव नहीं है। SUV पहले के समान 2.0-लीटर, फोर-सिलेंडर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस आती है, जो 190hp की मैक्सिमम पावर और 320Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो चारों पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

ट्रिम को बंद करने के पीछे कंपनी की अपकमिंग कार हो सकती है। बता दें कि कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह जल्द ही मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन जैसे मॉडलों को टक्कर देने के लिए एक सब-4 मीटर एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में इस SUV का नाम रखने के लिए लोगों से सुझाव भी लिए थे। अपकमिंग मॉडल कंपनी की अन्य दो कारों Kushaq और Slavia के समान MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Skoda Kodiaq, Skoda Kodiaq Price Cut
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.