Skarper ने लॉन्च की महज 3.3kg की ई-बाइक मोटर, 30 मिनट के चार्ज में 20km है रेंज, जानें कीमत

यह आसानी से डिटैच की जा सकती है। इसमें मोटर और बैटरी दोनों चीजें मौजूद हैं जो ई-बाइक के पीछे वाले पहिए को घुमाती हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अगस्त 2022 14:01 IST
ख़ास बातें
  • यह आसानी से डिटैच की जा सकती है, इसमें मोटर और बैटरी दोनों मौजूद हैं
  • यह 30 मिनट के चार्ज में 20km तक रेंज दे सकती है
  • इसका वजन कुल 3.3 किलोग्राम है

Skarper की नई ई-बाइक मोटर की कीमत 1000 यूरो (लगभग 82 हजार रुपये) है।

Photo Credit: Skarper

बाइसाइकिल में रेट्रोफिट इलेक्ट्रिक मोटर का कॉन्सेप्ट नया नहीं है। वक्त की मांग को देखते हुए अब इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं। Skarper ने इसी डिमांड को भुनाते हुए स्लीक रेट्रोफिट ई-बाइक मोटर लॉन्च की है। क्योंकि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बजाए लोग इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल खरीदने को ज्यादा तवज्जो देते हैं। इसका कारण इनका हल्का और सस्ता होना भी है। साथ ही मेंटेनेंस भी बहुत कम होता है।

Skarper की नई ई-बाइक मोटर की कीमत 1000 यूरो (लगभग 82 हजार रुपये) है। यह आसानी से डिटैच की जा सकती है। इसमें मोटर और बैटरी दोनों चीजें मौजूद हैं जो ई-बाइक के पीछे वाले पहिए को घुमाती हैं। इसके लिए स्पेशल रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है जिसका कनेक्शन सीधा स्कार्पर मोटर के साथ दिया गया है। जब इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल नहीं होती है तो यह साधारण ब्रेक की तरह ही काम करता है। 

आजकल जो किट मार्केट में आ रही हैं वे 10 से 15 किलो तक वजन वाली होती हैं। उन्हें बाइक में लगाने के लिए भी कुछ इलेक्ट्रॉनिक स्किल चाहिए होते हैं या फिर मैकेनिक की मदद ली जाती है। लेकिन स्कार्पर की ये मोटर बेहद हल्की है, इसमें क्लिप ऑन ड्राइव सिस्टम है और लगाने में काफी आसान है। इसका वजन कुल 3.3 किलोग्राम है। कंपनी का कहना है कि यह 30 मिनट के चार्ज में 20 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। 

बैटरी की पावर से चलने वाले व्हीकल आजकल खूब चलन में हैं और इनकी मार्केट का विस्तार लगातार होता जा रहा है। विस्तार की गति भी बेहद तेज है जिससे हर दिन EVs की मांग तेजी से बढ़ रही है। कुछ कंपनियों के पास तो कस्टमर्स की लंबी वेटिंग लिस्ट है और कुछ के पास डिलीवरी के लिए लम्बी लाइन। इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल दुनिया भर के शहरों में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए सबसे सुलभ परिवहन साधन बनता जा रहा है। इसलिए इस बात से हैरानी नहीं होनी चाहिए इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट खरबों रुपये में खेल रही है और इसका दायरा  आगे और बड़ा होता जा रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Skarper, Skarper E Bike, Skarper E bike motor price

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.