Shark Tank India: शार्क टैंकं इंडिया की जज नमिता थापर बोलीं, ‘एक आदमी के आने या जाने से नहीं पड़ता फर्क’

शार्क टैंक का दूसरा सीजन जल्द ही वापस आने वाला है और ऐसे में कई फेर बदल भी होने की खबर है। इस सीजन में अशनीर ग्रोवर के ना होने की खबर पर शो की जज नमिता थापर ने क्या कहा आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 नवंबर 2022 15:10 IST
ख़ास बातें
  • उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी राय रखते हुए ट्विट किया
  • नमिता ने कहा, "किसी भी एक इंसान के चले जाने से शो पर कोई फर्क नहीं पड़ता"
  • "ये शो उन लोगों के लिए बना है जो रोजगार पैदा करते हैं": नमिता थापर
Shark Tank India Season 2 : शार्क टैंक इंडिया एक ऐसा रियाल्टी शो है जिसने अपने पहले सीजन में दर्शकों को ना सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि दर्शकों को बिजनेस के कई आईडिया और हौसले से भी भर दिया। इस शो को लोगों ने खूब पसंद किया। अशनीर ग्रोवर इस शो के लोकप्रिय जजों में से एक थे। मगर इस नये सीजन में उन्हें लोग नहीं देख पाएंगे।

जब इस शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया तब से सोशल मीडिया पर ये एक बड़ा मसला बन गया है। ऐसे में नमिता थापर जो की इस शो की जज औऱ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं इस मामले पर अपनी विचार रखते हुए बोलीं-  ‘शो किसी एक व्यक्ति के जाने से बनाता-बिगाड़ता नहीं है'

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी राय रखते हुए ट्विट किया। जिसमें उन्होंने लिखा- “ किसी भी एक इंसान के चले जाने से शो पर कोई फर्क नहीं पड़ता। चाहे वो मैं हूं या कोई और। ये शो उन लोगों के लिए बना है जो रोजगार पैदा करते हैं। ये शो उन युवाओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए बना है। ये राष्ट्र के निर्माण के लिए है जिसमें लोग अपनी कहानियों के माध्यम से लोगों को बिजनेस आइडिया देते हैं औऱ उन्हें बिजनेस का कॉन्सेप्ट समझाते हैं। 

शार्क टैंग इंडिया सोनी टीवी पर दिखाए जाने वाला रियाल्टी शो है जो युवाओं को बिजनेस के जरिए अपने सपनों को सच करने और पंख लगाकर सफलता के शिखर को छूने का हौसला देता है। अगर किसी के पास एक सफल आइडिया है तो वो कोशिश करते हैं कि इस आइडिया को डेवलप कर पाएं और वो उसके लिए एक पर्याप्त पूंजी भी लगाते हैं। यही वजह है कि ये शो एंटरटेनमेंट के साथ ही दर्शकों को इंसपायर भी करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shark Tank, Shark Tank India, Shark Tank India judges
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.