Samsung हुई सिक्‍योरिटी ब्रीच का शिकार, हैकर्स का दावा- 190GB डेटा चुराया

डेटा लीक की जानकारी हैकर्स के जरिए ही पहली बार शुक्रवार को दी गई।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मार्च 2022 12:19 IST
ख़ास बातें
  • कंंपनी को इस महीने की शुरुआत में सिक्‍योरिटी ब्रीच का सामना करना पड़ा
  • हैकिंग के पीछे ‘लैप्सस$’ नाम के ग्रुप का हाथ था
  • हैकर ग्रुप ने लीक डेटा को टोरेंट के जरिए शेयर किया है

माना जा रहा है कि क्वालकॉम से जुड़े कुछ गोपनीय सोर्स कोड भी लीक हो गए हैं।

साइबर हमलावर दुनियाभर की कंपनियों और संस्‍थाओं के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। अब टेक दिग्‍गज ‘सैमसंग (Samsung) इलेक्ट्रॉनिक्स' को सिक्‍योरिटी ब्रीच का सामना करना पड़ा है। हैकर्स ने दावा किया है कि उन्होंने 190GB डेटा लीक किया है। इसमें सोर्स कोड और बायोमेट्रिक अनलॉकिंग एल्गोरिदम शामिल हैं। Apple Insider की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग को इस महीने की शुरुआत में सिक्‍योरिटी ब्रीच का सामना करना पड़ा। हैकिंग के पीछे ‘लैप्सस$' नाम के ग्रुप का हाथ था। 

ग्रुप ने दावा किया कि उसने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स से बड़ी मात्रा में डेटा जब्त किया है। अगर यह खबर सच है, तो इसका मतलब है कि सैमसंग की सिक्‍योरिटी में समस्‍या है। डेटा लीक की जानकारी ग्रुप के जरिए ही पहली बार शुक्रवार को दी गई। इसमें सैमसंग सॉफ्टवेयर में C/C++ डायरेक्टिव्‍स की पिक्‍चर शेयर की गई थी। ऐसा मालूम पड़ता है कि सैमसंग को इस सिक्‍योरिटी ब्रीच के बारे में पता ही नहीं चला।  

सिक्‍योरिटी ब्रीच को अंजाम देने वाले ग्रुप का कहना है कि जो डेटा उसने हासिल किया है, उसमें सैमसंग के गोपनीय सोर्स कोड भी हैं। जानकारी के मुताबिक, इस कोड में सैमसंग के ट्रस्टजोन का एप्लेट सोर्स भी शामिल है, जो हार्डवेयर क्रिप्टोग्राफी और एक्सेस कंट्रोल जैसे संवेदनशील कामों को करता है। इसके अलावा, बायोमेट्रिक अनलॉक ऑपरेशन एल्गोरिदम, हालिया डिवाइसेज के लिए बूटलोडर सोर्स, एक्टिवेशन सर्वर सोर्स कोड और सैमसंग अकाउंट्स को अथॉन्टिकेट और ऑथराइज करने के लिए इस्‍तेमाल किए जाने वाले सोर्स कोड से संबंधित संवेदनशील डेटा में भी सेंध लगाई गई है। 

माना जा रहा है कि क्वालकॉम से जुड़े कुछ गोपनीय सोर्स कोड भी लीक हो गए हैं। हैकर ग्रुप ने लीक डेटा को टोरेंट के जरिए शेयर किया है। फ‍िलहाल यह पता नहीं है कि हैकर्स ने कितना डेटा हासिल किया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या हैकर्स ने कंपनी से इस इन्‍फर्मेशन को वापस करने के लिए फ‍िरौती की डिमांड की थी। सैमसंग के अधिकारियों ने कहा है कि वो डेटा ब्रीच के मामले में स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि कंपनी आने वाले दिनों में डेटा सिक्‍योरिटी को लेकर किस तरह के कदम उठाती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.