Samsung Galaxy Unpacked July 2024: ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जानें क्या कुछ होगा पेश

Samsung Galaxy Unpacked 2024 इवेंट का दूसरा एडिशन बुधवार, 10 जुलाई को पेरिस, फ्रांस में आयोजित होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2024 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung पेरिस में Galaxy Unpacked 2024 इवेंट आयोजित करने वाला है।
  • Samsung अनपैक्ड 2024 इवेंट में आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे।
  • Galaxy Unpacked 2024 इवेंट में Galaxy Watch 7 सीरीज, Tab S टैबलेट आएंगे।

Samsung Galaxy Unpacked July 2024

Photo Credit: Samsung

Samsung आज यानी कि 10 जुलाई को पेरिस में Samsung Galaxy Unpacked 2024 इवेंट आयोजित करने वाला है। इस खास मौके पर कोरियन टेक दिग्गज नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन और अन्य इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स पेश करेगा। लंबे समय से जिस दिन का इंतजार किया जा रहा था आखिरकार वह आज आ ही गया है, तो बिना इंतजार किए कुछ ही घंटों में आप यह इवेंट लाइव देख सकते हैं। सैमसंग अपने इस बड़े इवेंट को 2024 ओलंपिक के शहर में आयोजित कर रहा है।


Samsung Galaxy Unpacked July 2024: How to Watch


Samsung Galaxy Unpacked 2024 इवेंट का दूसरा एडिशन बुधवार, 10 जुलाई को पेरिस, फ्रांस में आयोजित होने जा रहा है। भारतीय यूजर्स के लिए यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। आपको बता दें कि Samsung 2024 पेरिस ओलंपिक का मुख्य हिस्सा है और वह इस स्टेज का इस्तेमाल दुनिया के सामने अपने बड़े प्रोडक्ट की घोषणा करने के लिए कर रहा है। Samsung के इस इवेंट को लोग पेरिस में सामने देख पाएंगे, लेकिन आप इसके ऑफिशियल यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया चैनल के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।


Samsung Galaxy Unpacked July 2024: What to Expect


Samsung के अनपैक्ड 2024 इवेंट टीजर में आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन नजर आ रहे हैं। Samsung Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 में सबसे बड़ा प्रोडक्ट अपग्रेड होने जा रहे हैं। आगामी डिवाइस के डिजाइन लीक से काफी कुछ पता चल चुका है। डिजाइन लेआउट और यहां तक ​​कि कैमरा मॉड्यूल में फिर से बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। उम्मीद है कि Samsung के स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 होगा जो कि Vivo X Fold 3 Pro में भी है।

फोल्डेबल स्मार्टफोन के अलावा इस इवेंट में Galaxy Watch 7 सीरीज के साथ-साथ Galaxy Tab S टैबलेट और Galaxy Ring स्मार्ट वियरेबल नजर आने की उम्मीद है। लाइनअप में नए Galaxy Buds 3 मॉडल भी आने चाहिए और नए Galaxy Tags भी आने की उम्मीद है। इस दौरान Galaxy AI एक बार फिर Samsung के लिए इवेंट का एक बड़ा हिस्सा होगा, जिसमें प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए नए फीचर्स पेश किए जाएंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  2. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  2. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  3. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  4. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  5. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  8. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  9. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.