Samsung ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! इन प्रोडक्ट्स पर कंपनी देगी 20 साल की वारंटी!

Samsung ने अपने प्रोडक्ट्स पर 20 साल की वारंटी देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2022 18:11 IST
ख़ास बातें
  • 20 साल तक सैमसंग के ग्राहको को प्रोडक्ट पर टेंशन फ्री सर्विस देने की बात
  • डिजिटल इन्वर्टर, मोटर, रेफ्रिजिरेटर में लगने वाले कंप्रेसर पर वारंटी
  • अपने कन्ज्यूमर्स को एक पर्मानेंट सॉल्यूशन मुहैया करवाना चाहती है कंपनी

Samsung ने अपने प्रोडक्ट्स पर 20 साल की वारंटी देने की घोषणा की है।

Photo Credit: Samsung

घरेलू कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए ग्राहक अक्सर यह आशा करता है कि उसके लगाए गए पैसे के बदले में उसे बढ़िया प्रोडक्ट मिले जो लंबे समय तक चले। कस्टमर्स की इसी आशा को ध्यान में रखते हुए सैमसंग ने अपने कुछ प्रोडक्ट्स पर 20 साल की वारंटी देने की घोषणा की है। कंपनी ने अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है कि वह कुछ प्रोडक्ट्स जैसे डिजिटल इन्वर्टर, मोटर के साथ ही रेफ्रिजिरेटर में लगने वाले कंप्रेसर पर 20 साल की वारंटी देगी। यानि कि 20 साल तक सैमसंग के ग्राहको को प्रोडक्ट पर टेंशन फ्री सर्विस मिलेगी। 

Samsung ने अपने प्रोडक्ट्स पर 20 साल की वारंटी देने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है उसका ये कदम ग्राहकों के जीवन को सैमसंग प्रोडक्ट्स की तरफ से तनाव मुक्त बनाने में मदद करेगा। इससे ग्राहकों का कंपनी के प्रोडक्ट्स पर भरोसा और ज्यादा बढ़ेगा। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को कम करने में भी मदद मिलेगी। एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कंपनी ने यह जानकारी दी जिसमें कहा गया है कि डिजिटल इन्वर्टर, मोटर के साथ ही रेफ्रिजिरेटर में लगने वाले कंप्रेसर पर 20 साल की वारंटी कंपनी की ओर से पेश की जाएगी। 

इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए सैमसंग इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने भी अपनी बात रखी। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह ने कहा कि वह अपने कन्ज्यूमर्स को एक पर्मानेंट सॉल्यूशन मुहैया करवाना चाहते हैं जिससे कि ग्राहक को सैमसंग प्रोडक्ट्स के बारे में लम्बे समय तक चिंता करने की जरूरत नहीं रह जाएगी। इसके लिए कुछ प्रोडक्ट्स जैसे वाशिंग मशीन की मोटर, रेफ्रिजिरेटर के कंप्रेसर और डिजिटल इन्वर्टर मोटर पर कंपनी 20 साल की गारंटी देने का वादा करती है।

अपने बयान में मोहनदीप सिंह ने आगे कहा कि होम अप्लायंसेज को बार-बार बदले जाने के कारण समय, धन और ऊर्जा, तीनों की ही खपत बढ़त जाती है। इससे इलेक्ट्रॉनिक कचरा भी ज्यादा पैदा होता है। इसलिए इस कदम के साथ कंपनी ग्राहकों को मन की शांति देने के साथ ही ई-कचरे की मात्रा को कम करने का लक्ष्य भी लेकर चल रही है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का सस्ता फोन Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.