सिंगल चार्ज में 180km चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 की बुकिंग 21 अक्टूबर को होगी शुरू, जानें कीमत

Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में काफी लोकप्रिय है और अच्छे रिस्पॉन्स के चलते पहले भी कई बार इसकी बुकिंग को बंद किया जा चुका है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2021 17:29 IST
ख़ास बातें
  • FAME-II सब्सिडी के बढ़ने के बाद RV400 की कीमत 1.07 लाख रुपये हो गई थी
  • 85kmph की टॉप स्पीड और 180km की मैक्स रेंज से है लैस
  • एक खास ऐप के जरिए बिना चाभी के भी स्टार्ट हो सकती है यह इलेक्ट्रिक बाइक

जून में FAME-II सब्सिडी के बढ़ने के बाद RV400 की कीमत 1.07 लाख रुपये (ex-showroom) हो गई थी

Revolt Motors की RV400 भारत में काफी लोकप्रियता हासिल कर चुकी है और यही कारण है कि कथित तौर पर जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते इस इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike in India) की बुकिंग को कई बाद बंद कर दिया गया है। अब, Revolt ने घोषणा करते हुए बताया है कि RV400 इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग (Revolt RV400 booking) को 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे दोबारा खोला जाएगा। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two-wheeler) को 2019 में लॉन्च किया था। RV400 की टॉप स्पीड 85 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) है और यह सिंगल चार्ज में 180 किलोमीटर की रेंज देगी।

Revolt ने ट्विटर के जरिए RV400 के 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बुकिंग के लिए उपलब्ध होने की घोषणा की है। Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में काफी लोकप्रिय है और अच्छे रिस्पॉन्स के चलते पहले भी कई बार इसकी बुकिंग को बंद किया जा चुका है। यदि आप इस इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदने से चूक गए हैं, तो आपको 21 अक्टूबर को एक बार फिर इसे बुक करने का मौका मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग को देश के 70 शहरों में खोला जाएगा। 
 

RV400 पर सेंटर और स्टेट दोनों सरकारों की ओर से मिलने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी मिलती है और जून में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर मिलने वाली FAME-II सब्सिडी के बढ़ने के बाद RV400 की कीमत 1.07 लाख रुपये (ex-showroom) हो गई थी।

बता दें कि बाइक की लोकप्रियता का कारण इसका डिज़ाइन और इसकी पावर व रेंज है। RV400 में 72V, 3.24KWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है और इस इलेक्ट्रिक बाइक को पावर देने के लिए इसमें 3KW इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें 240mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क के साथ डुअल डिस्क सेटअप मिलता है। इसमें CBS के साथ-साथ RBS भी दिया गया है। इसमें ECO, Normal और Sport नाम से तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, इन मोड्स में यह इलेक्ट्रिक बाइक क्रमशः 45kmph, 65kmph और 85kmph (किलोमीटर प्रतिघंटा) की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। इन मोड्स में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric Motorcycle) की रेंज क्रमशः 180Km, 110Km और 80Km (किलोमीटर) निकलती है।
Advertisement

दिखने में भी यह बाइक स्पोर्टी फील देती है। इसे स्मार्टफोन के साथ एक खास ऐप के जरिए पेयर किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए राइडर बाइक के कई फीचर्स को कंट्रोल कर सकता है। इस ऐप के जरिए यह इलेक्ट्रिक बाइक बिना चाभी के भी स्टार्ट की जा सकती है। इसमें कई तरह के आर्टिफिशियल एग्जॉस्ट साउंड मिलते हैं, जिन्हें ऐप के जरिए बदला जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.