Renault जल्द लॉन्च करेगी Megane इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में भागेगी 450 किलोमीटर

Ranault ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी नई टेक्नोलॉजी और कारों के बारे में बताया। इसमें कंपनी ने अपनी आगामी इलेक्ट्रिक SUV कार Megane को भी टीज़ किया।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अगस्त 2021 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Renault Megane E-Tech को पिछले साल कॉन्सेप्ट कार के रूप में किया था पेश
  • इस साल प्रोडक्शन वर्ज़न किया जाएगा पेश
  • अपनी एनुअल मीटिंग में कंपनी ने दिखाया कार का पिछला हिस्सा

Renault Megane E-Tech SUV इस साल होगी पेश

Renault ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार टीज़ की है, जिसे कंपनी इस साल पेश करने वाली है। इसका नाम  Megane E-Tech है। इस कार को पिछले साल आखिर में कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था। इसका साइज़ Renault Captur के समान है। कंपनी ने इस कार एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टीज़ किया है, जहां कंपनी ने कहा कि यह उनकी 2025 तक 24 इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की दिशा में पहला कदम है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस कार के सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है, लेकिन पावर को लेकर कुछ जानकारियां साझा की गई हैं। कार 217hp से लैस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी और यह चलते में भी तेज़ होगी।

Ranault ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी नई टेक्नोलॉजी और कारों के बारे में बताया। इसमें कंपनी ने अपनी आगामी इलेक्ट्रिक SUV कार Megane को भी टीज़ किया। कंपनी ने इस कार को पिछले साल के अंत में कॉन्सेप्ट कार के रूप में दिखाया था और अब कंपनी इसे इस साल कभी भी पेश कर सकती है। टीज़र में कार का नाम और टेल लैंप दिखाया गया। इसमें कंपनी का बिल्कुल नया लोगो (logo) दिखाई देता है। कार CMF-EV प्लेटफॉर्म पर बनेगी, जिसके ऊपर Renault-Nissan-Mitsubishi ग्रुप की सभी कार बनेगी।

Renault Megane E-Tech 217hp पावर से लैस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आ सकती है, जो 300Nm टॉर्क की मैक्स पावर जनरेट करने में सक्षम होगी। कंपनी का दावा है कि इस मोटर के साथ यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार 8 सेकंड में पकड़ सकती है। यह मौजूदा इलेक्ट्रिक कार की तुलना में प्रभावित करने वाली पावर तो नहीं है, लेकिन इलेक्ट्रिक कार होने के नाते यह निश्चित तौर दमदार पावर है। इसमें 60kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो 450km की रेंज निकालने में सक्षम होगा।

फिलहाल इसके फुल चार्ज होने के समय के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन कंपनी का कहना है कि इसका चार्जर कार को 30 मिनट में इतना चार्ज कर सकता है, जितने में Megane 198 किलोमीटर चल सकती है। हालांकि यह केवल तब संभव होगा, जब कार को पीक 130kW DC रैपिड चार्जिंग पर चार्ज किया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.