Reliance की JioMart ने 1 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला!

जियोमार्ट अपने होलसेल डिवीजन के वर्कफोर्स को दो तिहाई से कम करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मई 2023 09:05 IST
ख़ास बातें
  • आने वाले दिनों में कंपनी से और भी छंटनियां की जा सकती हैं।
  • बहुत से कर्माचारियों के लिए परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्लान (PIP) भी लागू।
  • JioMart की ओर से अभी तक इन छंटनियों की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

जियोमार्ट अपने होलसेल डिवीजन के वर्कफोर्स को दो तिहाई से कम करने जा रही है।

Reliance की रिटेल सब्सिडिएरी JioMart की ओर से 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की खबर आ रही है। कंपनी हाल में ये छंटनी तो करेगी ही, कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो सकती है। यह छंटनी 9 हजार से ज्यादा तक पहुंच सकती है। Reliance कॉस्ट कटिंग के लिए यह कदम उठा रही है। जिसके कारण JioMart में भी इसका असर देखा जा रहा है। दुनियाभर में पिछले कुछ महीनों के भीतर लाखों की संख्या में कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। भारत में Reliance JioMart इस लिस्ट में लेटेस्ट नाम जुड़ा है। 

वैश्विक मंदी के चलते टेक दिग्गज कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में लाखों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। अब Reliance Industries की रिटेल आउटलेट चेन JioMart की ओर से भी 1000 कर्मचारियों की छंटनी किए जाने की खबर आई है। रिपोर्ट (Via) के मुताबिक रिलायंस की जियोमार्ट में 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को इस्तीफे के लिए कहा गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज बड़े पैमाने पर कॉस्ट कटिंग करने जा रही है जिसका प्रभाव जियोमार्ट में छंटनी के रूप में भी सामने आ रहा है। 

जियोमार्ट अपने होलसेल डिवीजन के वर्कफोर्स को दो तिहाई से कम करने जा रही है। रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि बहुत से कर्माचारियों के लिए परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्लान (PIP) भी लागू किया गया है। इसे इस बात का संकेत माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपनी से और भी छंटनियां की जा सकती हैं। इसके अलावा रिलायंस ने हाल ही में Metro Cash एंड Carry को एक्वायर किया है, जिसके कारण इसके वर्कफोर्स में 3500 से ज्यादा कर्मचारी जुड़ गए हैं। फलस्वरूप कंपनी ने जियोमार्ट में वर्कफोर्स को घटाने का कदम उठाया है। 

JioMart की ओर से अभी तक इन छंटनियों की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। न ही कंपनी ने इसके पीछे के कारण के बारे में कुछ बताया है। जल्द ही इसके बारे में कंपनी की ओर से कोई घोषणा की जा सकती है। लेकिन अभी सिर्फ यही कहा जा रहा है कि कंपनी कंपीटिशन को बरकरार रखने के लिए यह रणनीति अपना रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JioMart, JioMart app, JioMart Layoff, JioMart layoffs

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. IITM Pravartak: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा
  2. क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
  3. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  4. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  5. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  8. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
  9. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले धमाका! प्री-रिजर्वेशन के साथ Rs 50 हजार तक जीतने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.