1.64 करोड़ वाली Range Rover Sport SUV स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ भारत में पेश, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Range Rover Sport की भारत में शुरुआती कीमत 1.64 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसकी बुकिंग ऑनलाइन और ऑफाइन दोनों चैनल्स पर लाइव है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मई 2022 19:03 IST
ख़ास बातें
  • Range Rover Sport की शुरुआती कीमत 1.64 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • भारत में इस SUV को कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) रूट से लाया जाएगा
  • कार में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिलता है

Range Rover Sport की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.64 करोड़ रुपये है

Jaguar Land Rover ने भारत में 2022 Range Rover Sport SUV पेश कर दी है। हालांकि इसे इस साल बाद में लॉन्च किया जाना है। कार की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की वेबसाइट के जरिए कार और उसकी टेस्ट ड्राइव को बुक कर सकते हैं। नई रेंज रोवर स्पोर्ट छह-सिलेंडर 48 V माइल्ड-हाइब्रिड इनजेनियम डीजल इंजन के साथ आएगी, जो 297 hp की मैक्सिमम पावर और 650 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ड्राइवर असिस्ट फीचर (ADAS) और स्मार्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मिलते हैं। कार कई सेफ्टी फीचर्स से भी लैस आएगी।

Range Rover Sport की भारत में शुरुआती कीमत 1.64 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसकी बुकिंग ऑनलाइन और ऑफाइन दोनों चैनल्स पर लाइव है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस कार को ऑनलाइन बुक करा सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसके लॉन्च की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है। भारत में इस SUV को कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) रूट से लाया जाएगा।
Advertisement
 

JLR का कहना है कि इस कार का इलेक्ट्रिकल व्हीकल आर्किटेक्चर (EVA 2.0) रेंज रोवर स्पोर्ट को कई कनेक्टिड टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ता है, जिसमें 63 इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट (SOTA) भी शामिल है। इसके अलावा, कार में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिलता है। कार के सभी वेरिएंट्स में 3D सराउंड कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, वेड सेंसिंग, क्लियरसाइट ग्राउंड व्यू और ड्राइवर कंडिशन मॉनिटर जैसे बेहद एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।

नई रेंज रोवर स्पोर्ट के इंटीरियर में 13.1 इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले है। यह कार निर्माता के लेटेस्ट Pivi Pro इंफोटेनमेंट से लैस है। एसयूवी में 13.7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एलेक्सा वॉयस असिस्टेंस, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जिंग जैसे अन्य फीचर्स भी मिलते हैं। SUV 21 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ आती है, जिसे ग्राहक अपनी डिमांड के जरिए 22-इंच के व्हील्स में अपग्रेड करा सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Range Rover, Range Rover Sport
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.