Pure EV के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में फ‍िर लगी आग, लगातार दूसरे महीने घटना

सबसे पहले पिछले साल सितंबर में एक ही मॉडल के दो इलेक्ट्रिक स्‍कूटरों में आग लगी थी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 12:24 IST
ख़ास बातें
  • 18 अप्रैल को यूट्यूब पर इसका वीडियो शेयर किया गया है
  • स्‍कूटर में आग नीचे की तरफ से लगी, जहां बैटरी सेटअप होती है
  • आग की लपटें काफी तेज और बड़ी थीं

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब स्‍कूटर में आग लगी, वह सड़क किनारे पार्क था।

Photo Credit: Youtube Grab

इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच इनमें लग रही आग की घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। ओला इलेक्ट्रिक (Ola) के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में लगी आग का मामला अब सरकारी जांच के दायरे में है। हाल ही में हमने आपको बताया था कि ओकिनावा (Okinawa) अपने प्रेज प्रो (Praise Pro) इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की तीन हजार से ज्‍यादा यूनिट्स को वापस बुला रही है, ताकि उनमें संभावित बैटरी दिक्‍कतों को ठीक किया जा सके। इस बीच, एक और इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में आग लगने का मामला सामने आया है। इस बार यह आग प्‍योर ईवी (Pure EV) के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में लगी है।

Pure EV के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में आग लगने की घटना से जुड़ा वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है। 18 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो को देखने से पता चलता है कि स्‍कूटर में आग नीचे की तरफ से लगी, जहां बैटरी सेटअप होती है। इसने पूरे स्‍कूटर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें काफी तेज और बड़ी थीं। इस घटना में हुए नुकसान की फ‍िलहाल जानकारी नहीं है। 
Advertisement



रिपोर्टों के मुताबिक, Pure EV के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है। अबतक ऐसी चार घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे पहले पिछले साल सितंबर में एक ही मॉडल के दो इलेक्ट्रिक स्‍कूटरों में आग लगी थी। यह घटना हैदराबाद में हुई थी। पिछले महीने भी चेन्‍नई में कंपनी के एक इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में आग लग गई थी। 
Advertisement

ताजा घटना तेलंगाना के वारंगल की बताई जा रही है, जिसमें एक लाल कलर का Pure EV प्लूटो स्‍कूटर आग की लपटों में घिर गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब स्‍कूटर में आग लगी, वह सड़क किनारे पार्क था। दूर खड़े कई लोग इस घटना को देख रहे थे, जिनमें से किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। 
Advertisement

हाल ही में ओकिनावा के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में भी आग लगने का मामला सामने आया था। एक वीडियो से पता चला कि आग लगने के कुछ ही समय बाद Okinawa डीलरशिप आग में जलकर खत्म हो गया। इस बारे में कंपनी ने गैजेट्स 360 को दिए एक स्टेटमेंट में कहा कि 'कृपया ध्यान रखें कि बिल्डिंग में पैनल वायरिंग में पावर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। कंपनी ने जो स्टेटमेंट में कहा उसको डीलरशिप ने भी कंफर्म किया।' कंपनी ने बीते सप्ताह भी बैटरी सिक्योरिटी से संबंधित दिक्कतों को चेक करने और उन्हें ठीक करने के लिए 3,200 से ज्यादा स्कूटर को रिकॉल किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.