फुल चार्ज में 120 km चलने वाले 'Made in India' Pure ePluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर ने दी दस्तक, जानें कीमत

Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे ऑफलाइन डीलरशिप से बुक किया जा सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 16:47 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय कंपनी Pure ने भारत में लॉन्च किया ePluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर चलने का किया गया है दावा
  • डीलरशिप पर 83,999 रुपये (ex-showroom) कीमत पर बेचा जा रहा है यह स्कूटर

Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है


हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी PURE ने EPluto 7G नाम से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च किया है। डिज़ाइन के मामले में यह स्कूटर आपको Vespa स्कूटर की याद दिलाएगा, लेकिन यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर की फुल चार्ज रेंज 120 किलोमीटर है। कंपनी के दावे अनुसार, यह स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। फिलहाल स्कूटर को ऑफलाइन डीलरशिप में बेचा जा रहा है। 
 

Pure EPluto7G price in India, offers

Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 83,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। जैसा कि हमने बताया, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फिलहाल ऑफलाइन डीलरशिप में बेचा जा रहा है। नजदीकी डीलरशिप की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट जांच सकते हैं। शुरुआती ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को नो कॉस्ट ईएमआई (No Cost EMI) ऑफर के तहत 2,838 रुपये प्रति महीना  कीमत में खरीदने का मौका दे रही है। इसे छह अलग अलग कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
 

Pure EV EPluto 7G specifications, features

स्कूटर में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 1500W की मैक्सिमम पावर जनरेट करती है, जिसकी बदौलत स्कूटर 60 kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इसमें पोर्टेबल 60V 2.5kWh क्षमता का बैटरी पैक शामिल है, जो कंपनी के दावे अनुसार, इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज में 120 किलोमीटर तक दौड़ा सकता है। इस बैटरी पैक को आसानी से घर में चार्ज किया जा सकत है। इसे फुल चार्ज होने में चार घंटे के आसपास का समय लगेगा। EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक मैकेनिज्म दिया गया है।

EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन Vespa व Bajaj Chetak EV से काफी मेल खाता है, जो भारत में बड़ी संख्या में युवाओं की पसंद हैं। इसका हेडलैंप गोल है, जिसमें क्रोम फिनिश मौजूद है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 इंच का LCD डिस्प्ले भी दिया गया है, जो यूज़र्स को सभी जरूरी जानकारियां दिखाता है। स्कूटर में स्मार्ट लॉक और AntiTheft फीचर भी शामिल है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद काम के फीचर्स हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर का वज़न 76 किलोग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.