500 km से ज्यादा रेंज के साथ 200 Kmph की टॉप स्पीड देगी Pravaig इलेक्ट्रिक SUV, भारत में अगले महीने होगी लॉन्च

Pravaig इलेक्ट्रिक कार में PM 2.5 एयर फिल्टर के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 220V चार्जिंग सॉकेट और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 18:20 IST
ख़ास बातें
  • 25 नवंबर को पेश होगी Pravaig इलेक्ट्रिक कार
  • केवल 30 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है
  • इलेक्ट्रिक कार 4.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है

Pravaig की यह इलेक्ट्रिक कार 25 नवंबर को पेश होगी

बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप Pravaig ने घोषणा की है कि कंपनी इस साल नवंबर में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) को पेश करेगी। कंपनी ने इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की कुछ खासियतों का खुलासा पहले ही कर दिया था, जिसमें दावा किया गया है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 504 km की ड्राइविंग रेंज देगी और इसमें सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी, जो इसके बैटरी पैक को मात्र 30 मिनट में 0-80% चार्ज कर देगी।

Pravaig के अनुसार, कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को 25 नवंबर को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो एक SUV है। फिलहाल इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी ने इसके डिजाइन की एक झलक पहले ही दिखा दी है और साथ ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया जा चुका है। 
Advertisement
 

Pravaig इलेक्ट्रिक एसयूवी दावे अनुसार, 200 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 500 km से ज्यादा बताई गई है। साथ ही कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक कार 4.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह भी दावा है कि एसयूवी की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी इसके बैटरी पैक को केवल 30 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।

डिजाइन की बात करें, तो इलेक्ट्रिक एसयूवी फ्यूचरस्टिक दिखती है। आगे की तरफ, इसमें स्लिम एलईडी हेडलाइट्स हैं और फ्रंट व्हील आर्च को फ्लेयर किया गया है। SUV में 5-स्पोक अलॉय व्हील्स हैं और पीछे की तरफ, इसमें एक लाइट बार है जो पूरे बूट के ऊपर आता है।
Advertisement

फीचर्स की बात करें, तो इलेक्ट्रिक कार में PM 2.5 एयर फिल्टर के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 220V चार्जिंग सॉकेट और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric car, Pravaig, pravaig dynamics
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  3. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  4. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  7. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  8. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  9. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  10. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.