कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop

Portronics ने Vayu Cop नाम का नया 6-in-1 कार यूटिलिटी स्टेशन लॉन्च किया है, जिसमें टायर इन्फ्लेटर, वैक्यूम क्लीनर और जंप स्टार्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मार्च 2026 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Vayu Cop 6-in-1 कार यूटिलिटी स्टेशन लॉन्च
  • डिवाइस में टायर इन्फ्लेटर, वैक्यूम क्लीनर और एयर ब्लोअर
  • 12V जंप स्टार्टर और LED फ्लैशलाइट का सपोर्ट मिलता

Portronics Vayu Cop 6-in-1 कार यूटिलिटी स्टेशन 150 PSI टायर इन्फ्लेटर के साथ

Photo Credit: Portronics

Portronics ने भारत में Vayu Cop नाम का नया 6-in-1 कार यूटिलिटी स्टेशन लॉन्च किया है। यह एक पोर्टेबल डिवाइस है जिसे खास तौर पर कार में रोजमर्रा के इस्तेमाल और इमरजेंसी स्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें टायर इन्फ्लेटर, वैक्यूम क्लीनर, एयर ब्लोअर और बैटरी जंप स्टार्टर जैसे कई फीचर्स एक ही डिवाइस में दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें LED फ्लैशलाइट और पावर बैंक की सुविधा भी मिलती है, जिससे जरूरत पड़ने पर स्मार्टफोन जैसे छोटे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

कीमत की बात करें तो Portronics Vayu Cop की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस Portronics की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इस प्रोडक्ट के साथ 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।

फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में 150 PSI टायर इन्फ्लेटर दिया गया है, जो कार और बाइक के टायर में हवा भरने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें डिजिटल कंट्रोल और ऑटो शट-ऑफ फीचर भी दिया गया है, जिससे टायर में जरूरत से ज्यादा हवा भरने से बचा जा सकता है।

डिवाइस में 5000Pa सक्शन पावर वाला वैक्यूम क्लीनर भी मिलता है, जो कार की सीटों और संकरी जगहों से धूल और कचरा साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ 10,000 RPM एयर ब्लोअर दिया गया है, जो एयर वेंट्स और दूसरी मुश्किल जगहों से धूल हटाने में मदद करता है।

Photo Credit: Portronics

इमरजेंसी के लिए इसमें 12V बैटरी जंप स्टार्टर भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें स्मार्ट सेफ्टी क्लैम्प्स दिए गए हैं, जो रिवर्स पोलैरिटी, शॉर्ट सर्किट और ओवरकरंट जैसी समस्याओं से सुरक्षा देने के लिए बनाए गए हैं।

Advertisement

इसके अलावा Vayu Cop में LED फ्लैशलाइट के साथ SOS मोड भी मिलता है, जिससे कम रोशनी या इमरजेंसी स्थिति में मदद मिल सकती है। यह डिवाइस पावर बैंक की तरह भी काम करता है और स्मार्टफोन या छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज कर सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें BLDC मोटर दी गई है, जो कम शोर के साथ स्थिर प्रदर्शन देने का दावा करती है। डिवाइस में चार 2000mAh रिचार्जेबल बैटरियां दी गई हैं और यह Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ एक डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है, जिसमें टायर प्रेशर और डिवाइस की स्थिति दिखाई जाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.