Portronics ने भारत में लॉन्च किए 20W साउंड आउटपुट वाले 2 पोर्टेबल स्पीकर्स, कीमत 1,599 रुपये से शुरू

Portronics का कहना है कि SoundPot और SoundPot Pro के साथ 12 महीने की वारंटी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2024 21:12 IST
ख़ास बातें
  • Portronics SoundPot की कीमत 1,599 रुपये है
  • Portronics SoundPot Pro को 1,749 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • इनमें 360 डिग्री साउंड आउटपुट मिलता है

Photo Credit: Portronics

Portronics ने दो नए कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर, SoundPot और SoundPot Pro को लॉन्च किया है। भारत में पेश किए गए दोनों स्पीकर्स 20W आउटपुट और 360 डिग्री साउंड देते हैं। इनमें ब्लूटूथ स्ट्रीमिंग के साथ यूएसबी प्लेबैक सपोर्ट भी मिलता है। हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए इनमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन शामिल है। Portronics SoundPot Pro मॉडल RGB LED लाइटिंग से लैस आता है, जो पार्टी के लिए माहौल बनाने में मदद करती है। इसमें मल्टीपल लाइट्स के कई पैटर्न शामिल हैं। वेनिला मॉडल छह घंटे का प्लैबैक ऑफर करने में सक्षम है, जबकि Pro मॉडल में पांच घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है।

Portronics SoundPot और SoundPot Pro ट्रूली वायरलेस पोर्टेबल स्पीकर्स को क्रमशः 1,599 रुपये और 1,749 रुपये में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि इनके साथ 12 महीने की वारंटी मिलती है। इन्हें पोर्ट्रोनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे लोकप्रिय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

खासियतों की बात करें, तो साउंडपॉट और साउंडपॉट प्रो दोनों 20W ऑडियो ड्राइवर्स से लैस आते हैं और पावरफुल बेस देने का दावा करते हैं। कंपनी का कहना है कि बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए इनमें 360 डिग्री साउंड आउटपुट मिलता है। प्रो मॉडल RGB LED लाइटिंग मिलती है, जो वेनिला SoundPot में शामिल नहीं है।

नए Portronics प्रोडक्ट में आसान कंट्रोल्स मिलते हैं, जिससे यूजर्स वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं, ब्लूटूथ स्ट्रीमिंग और यूएसबी प्लेबैक मोड के बीच टॉगल कर सकते हैं और कंटेंट को नेक्स्ट या प्रीवियस कर सकते हैं। ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) सपोर्ट यूजर्स को एक बेहतर साउंडस्टेज बनाने के लिए वायरलेस तरीके से साउंडपॉट प्रो से दूसरे साउंडपॉट को कनेक्ट करने की सुविधा देता है। बिल्ट-इन माइक्रोफोन के जरिए हैंड्स-फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।

SoundPot और Pro, दोनों मॉडल्स एडजस्टेबल स्ट्रैप के साथ आते हैं, जिन्हें एडजस्ट करके स्पीकर को हैंडलबार या हुक आदि में लटकाया जा सकता है। साउंडपॉट प्रो की एक अन्य खासियत इसमें मिलने वाली वाटर रेजिस्टेंट टेक्नोलॉजी है। कंपनी का दावा है कि फुट चार्ज करने पर, साउंडपॉट छह घंटे तक का प्लेबैक, जबकि साउंडपॉट प्रो पांच घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। दोनों डिवाइस में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
  2. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
  2. Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
  5. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 
  7. Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे
  8. Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!
  9. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
  10. Airtel Black हुआ 'One Airtel'! एक बिल में मोबाइल कनेक्शन, Wi-Fi और DTH, यहां जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.