Portronics ने लॉन्‍च किए पार्टी स्‍पीकर Dash 8, एक बार चार्ज करने पर बजेंगे 6 घंटे

Portronics Dash 8 में 2 इंच का ट्वीटर और 5.25 इंच का सबवूफर ड्राइवर लगा है, जिससे 60W का क्‍लीयर साउंड आउटपुट मिलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Dash 8 हुए लॉन्‍च
  • पार्टी स्‍पीकर इंडोर और आउटडोर के लिए
  • 7,199 रुपये है कीमत

इनमें TWS मोड दिया गया है, जिससे दो Dash 8 को आपस में कनेक्‍ट किया जा सकता है।

जानेमाने ब्रैंड पोर्ट्रोनिक्स (Portronics) ने इंडिया में अपने नए स्‍पीकर Portronics Dash 8 को लॉन्‍च किया है। इसके फ्रंट में चमकने वाली आरजीबी लाइटें लगी हैं, जो स्‍पीकर को इंडोर और आउटडोर इस्‍तेमाल के लिए बेहतर बनाती हैं। Dash 8 में 2 इंच का ट्वीटर और 5.25 इंच का सबवूफर ड्राइवर लगा है, जिससे 60W का क्‍लीयर साउंड आउटपुट मिलता है। इस स्‍पीकर को ब्‍लूटूथ के अलावा USB फ्लैश ड्राइव, AUX In केबल और karaoke mic से कनेक्‍ट किया जा सकता है। 
 

Portronics Dash 8 Price in India 

Portronics Dash 8 को 7,199 रुपये के स्‍पेशल लॉन्‍च प्राइस में लाया गया है। हालांकि एमेजॉन पर इन्‍हें लिमिटेड टाइम के लिए 6,999 रुपये में लिया जा सकता है। ये स्‍पीकर ऑफलाइन स्‍टोर्स से भी लिए जा सकेंगे। 
Advertisement
 

Portronics Dash 8 Specifications 

Portronics Dash 8 के स्‍पेक्‍स जानें, उससे पहले एक खूबी पर बात कर लेते हैं। इनमें TWS मोड दिया गया है, जिससे दो Dash 8 को आपस में कनेक्‍ट किया जा सकता है, ताकि साउंड आउटपुट को दोगुना किया जा सके। 

स्‍पीकर पर कंट्रोल पैनल भी लगाया गया है, जिससे वॉल्‍यूम एडजस्‍ट हो सकता है। म्‍यूजिक प्‍लेबैक को मैनेज किया जा सकता है। इस स्‍पीकर में 6 अलग-अलग आरजीबी लाइटों की साइकल है, जिससे रात के वक्‍त स्‍पीकर अलग ही फील देते हैं। 
Advertisement

IPX5 रेटिंग इन स्‍पीकर्स को मिली है यानी पानी के छींटों से ये खराब नहीं होते। स्‍पीकर में हैंडल भी है, जिससे इसे कैरी करना आसान हो जाता है। दावा है कि इनकी बैटरी 6 घंटों तक टिकी रह सकती है और USB Type-C पोर्ट के जरिए फटाफट चार्ज भी हो जाती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.