एक मैसेज और PF की पूरी जानकारी आपके हाथ में! इतना आसान तरीका शायद नहीं जानते होंगे

अब PF बैलेंस चेक करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं। एक SMS भेजकर तुरंत पूरी जानकारी पाएं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 17:34 IST
ख़ास बातें
  • PF बैलेंस अब SMS के जरिए बिना इंटरनेट चेक किया जा सकता है
  • एक नंबर पर मैसेज भेजकर तुरंत जानकारी मिलती है
  • बैलेंस के साथ लास्ट कॉन्ट्रीब्यूशन डिटेल भी SMS में मिलती है

Photo Credit: Pixabay/ Firmbee

कई बार ऐसा होता है कि हमें तुरंत PF बैलेंस चेक करना होता है, लेकिन उस समय इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता या फिर ऐप लॉगिन की झंझट में समय निकल जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि PF बैलेंस चेक करने का एक बेहद आसान तरीका SMS के जरिए भी मौजूद है। इस तरीके में ना ऐप डाउनलोड करने की जरूरत है, ना वेबसाइट खोलने की - सिर्फ एक सही फॉर्मेट में मैसेज भेजकर आप अपने PF अकाउंट की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस सुविधा में आपको बैलेंस के साथ-साथ आखिरी कॉन्ट्रीब्यूशन की डिटेल भी मिलती है, जिससे आप आसानी से ट्रैक कर सकते हैं कि आपके खाते में आखिरी बार कब पैसा जमा हुआ था।

SMS के जरिए PF बैलेंस कैसे चेक करें

  • अपने मोबाइल के मैसेजिंग ऐप को ओपन करें
  • 7738299899 नंबर पर मैसेज भेजें
  • मैसेज का फॉर्मेट लिखें: EPFOHO UAN ENG
  • अगर हिंदी में जानकारी चाहिए, तो लिखें: EPFOHO UAN HIN
  • इसी तरह आप अपनी पसंद की भाषा के पहले तीन अक्षर जोड़ सकते हैं

SMS भेजने के कुछ ही समय बाद आपको रिप्लाई मिलेगा। इसमें आपका PF बैलेंस दिखेगा और साथ ही लास्ट कॉन्ट्रीब्यूशन की जानकारी भी दी जाएगी।

Advertisement

हालांकि, ध्यान रखें कि इसके लिए आपका मोबाइल नंबर UAN से लिंक होना जरूरी है। साथ ही मैसेज सही फॉर्मेट में भेजना होगा, क्योंकि गलत फॉर्मेट भेजने पर जानकारी नहीं मिलेगी।

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या आप जल्दी में हैं, तो SMS वाला तरीका PF बैलेंस चेक करने का सबसे आसान और भरोसेमंद ऑप्शन है। बस सही फॉर्मेट याद रखें और कुछ सेकंड में आपकी जानकारी आपके फोन पर आ जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.