स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, GPS नेविगेशन वाला Peugeot Pulsion 125 स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Peugeot Pulsion 125 की यूरोप में कीमत EUR 4,549 (करीब 3.70 लाख रुपये) है। इसका सबसे महंगा वेरिएंट EUR 4,899 (करीब 4 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जून 2022 21:11 IST
ख़ास बातें
  • Peugeot ने यूरोप में Pulsion 125 का Euro5 कंप्लायंट वर्जन लॉन्च किया है
  • Peugeot Pulsion 125 की यूरोप में कीमत EUR 4,549 (करीब 3.70 लाख रुपये) है
  • यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और GPS नेविगेशन जैसे फीचर्स से लैस है

Peugeot Pulsion 125 की यूरोप में शुरुआती कीमतEUR 4,549 (करीब 3.70 लाख रुपये) है

टू-व्हीलर निर्माता Peugeot ने यूरोपीय बाजार में अपने Pulsion 125 स्कूटर का Euro5 कंप्लायंट वर्जन लॉन्च किया है। यह मैक्सी-स्टाइल स्कूटर है, जो कई एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस आता है। यह 125cc स्कूटर है, जो अंडरसीट स्टोरेज, कीलेस (Keyless) इग्निशन, यूएसबी चार्जर, इमरजेंसी ब्रेकिंग लाइट और TFT इनसेट के लैस सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आता है। इसके डिस्प्ले सिस्टम को स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जा सकता है और उसमें नेविगेशन भी प्राप्त किया जा सकता है। इसका एक GT वेरिएंट है, जो और बेहतर फीचर्स से लैस है।

Zigwheels के अनुसार, Peugeot Pulsion 125 की यूरोप में कीमत EUR 4,549 (करीब 3.70 लाख रुपये) है। इसका सबसे महंगा वेरिएंट EUR 4,899 (करीब 4 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसके भारत में आने की संभावनाएं फिलहाल कम है। हालांकि, स्कूटर को कुछ साल पहले भारत में रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
Advertisement

नए Peugeot Pulsion 125 की खासियतों की बात करें, तो इस मैक्सी स्टाइल स्कूटर में नया डुअल LED हेडलाइट यूनिट है, जिसके साथ LED DRLs मिलते हैं। इसमें 125cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 14.6PS की मैक्सिमम पावर और 12.4Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह कंपनी के ट्यूबूलर स्टील चेसिस के ऊपर बना है। इसमें 37mm टेलीस्कोपिक फोर्क मिलते हैं। टायर्स में 260mm/210mm डिस्क सेटअप मिलता है और सेफ्टी के लिए स्कूटर डुअल-चैनल ABS से लैस आता है। 

जैसा कि मैक्सी-स्कूटर में होता है, Peugeot Pulsion 125 में पर्याप्त अंडरसीट स्टोरेज है, और एक बड़ा 11.1-लीटर फ्यूल टैंक मिलता है। फीचर्स के मामले में भी यह मैक्सी-स्कूटर निराश नहीं करता है। यह कीलेस इग्निशन, यूएसबी चार्जर, इमरजेंसी ब्रेकिंग लाइट और टीएफटी इनसेट से लैस सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आता है।
Advertisement

Peugeot Pulsion 125 में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिसका मतलब है कि राइडर अपने फोन को इसके सिस्टम से पेयर कर अपने फोन के जरूरी नोटिफिकेशन्स डिस्प्ले पर प्राप्त कर सकता है, जैसे नेविगेशन, कॉल, मैसेज, म्यूजिक कंट्रोल आदि। इसके GT वेरिएंट में बेहतर ग्रिप के लिए विंडशील्ड और एल्युमीनियम फुटबोर्ड भी मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  5. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.