पेटीएम महा बाज़ार सेलः पहले दिन मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2016 14:35 IST
पेटीएम की त्यौहारी सेल का आगाज़ हो गया है। पेटीएम पर यूज़र को छूट कैशबैक के तौर पर दी जाती है। कैशबैक आपके पेटीएम वॉलेट में एक-दो दिन के अंदर आ जाते हैं। अब जब पेटीएम वॉलेट को लगभग हर जगह इस्तेमाल किया जा सकता है, ऐसे में कैशबैक ऑफर बेहद ही कारगर हैं। इस सेल के पहले दिन मिल रहे कुछ शानदार ऑफर हमने आपके लिए चुनकर निकाले हैं।

सोनी 43 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी
सोनी 43 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी की कीमत आपको 43,400 रुपये पड़ेगी। यह कीमत कैशबैक के बाद की है। अगर आप इस दिवाली में किसी टॉप ब्रांड के बड़े एलईडी टीवी की तलाश में हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। आपको LAPP10 कूपनकोड का इस्तेमाल करना होगा। आपके पेटीएम वॉलेट में 9,999 रुपये का कैशबैक आ जाएगा। यह फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला टेलीविज़न सेट है। आप अपने टीवी को वायरलेस या वायर कनेक्शन के जरिए राउटर से जोड़ सकते हैं। इस टेलीविज़न सेट को 2016 में लॉन्च किया गया था।

कीमत: 43,400 रुपये (कैशबैक के बाद)
Advertisement
लिंक: पेटीएम


ऐप्पल आईपैड प्रो 32जीबी वाई-फाई
Advertisement
आईपैड प्रो 32जीबी वाई-फाई का 32 जीबी वेरिएंट कैशबैक के बाद 62,770 रुपये में मिल जाएगा। पेटीएम पर आईपैड पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। हालांकि, GET8 कूपन कोड इस्तेमाल करके आप इस आईपैड पर 5,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। आईपैड प्रो में 12.9 इंच का रेटिना डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल कैमरा और ए9एक्स प्रोसेसर है।

कीमतः 62,770 रुपये (कैशबैक के बाद)
Advertisement
लिंकः पेटीएम


ऐप्पल आईफोन 6एस 128 जीबी
Advertisement
पेटीएम महा बाज़ार सेल के दौरान आपको ऐप्पल के आईफोन 6एस के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 50,989 रुपये पड़ेगी। एमआरपी की तुलना में आपको 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। अगर आप नए आईफोन 7 या 7 प्लस के लिए ज़्यादा पैसे नहीं खर्चना चाहते हैं तो आईफोन 6एस इस कीमत में बेहतरीन ऑफर है। आईफोन 6एस में 4.7 इंच का डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 3डी टच टेक्नोलॉजी है।

कीमतः 50,989 रुपये (कैशबैक के बाद)
लिंकः पेटीएम


ऐप्पल वॉच 42एमएम (मिलानेज़ लूप)
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान ऐप्पल वॉच पर कुछ मज़ेदार ऑफर मिल रहा थे। हालांकि, छूट सिर्फ स्पोर्ट एडिशन वेरिएंट तक सीमित थी। पेटीएम पर आपको स्टेनलेस स्टील केस और मिलानेज़ लूप वाला ऐप्पल वॉच 42 एमएम 8,000 रुपये के कैशबैक के साथ मिल जाएगा। कैशबैक के बाद इसकी कीमत 44,500 रुपये हो जाएगी।

कीमतः 44,500 रुपये (कैशबैक के बाद)
लिंकः पेटीएम


एक्सबॉक्स वन 1 टीबी बंडल्ड गेम्स के साथ
अगर आप फ्लिपकार्ट या अमेज़न सेल के दौरान एक्सबॉक्स वन खरीदने से चूक गए तो पेटीएम पर आपको 1 टीबी वेरिएंट के साथ शानदार ऑफर मिल जाएगा। कैशबैक के बाद आपको इसकी कीमत 31,499 रुपये पड़ेगी। 1 टीबी कंसोल के साथ गियर्स ऑफ वार, रेयर रिप्ले और ओरी एंड द ब्लाइंट फॉरेस्ट गेम मुफ्त में दिया जा रहा है।

कीमत: 31,499 रुपये (कैशबैक के बाद)
लिंकः पेटीएम


सैमसंग 43 इंच एलईडी टीवी
सैमसंग का 43 इंच का फुल एचडी एलईडी टीवी आपको कैशबैक के बाद 47,502 रुपये में मिल जाएगा। पेटीएम ने टेलीविज़न सेट की डिलिवरी के लिए सैमसंग के साथ समझौता किया है। डिलिवरी स्थानीय सैमसंग प्लाज़ा स्टोर के जरिए कराई जाएगी। सैमसंग का 43 इंच का एलईडी टीवी मार्केट में सबसे सस्ता तो नहीं है, लेकिन जिन ग्राहकों को नाम पर भरोसा है, उनके लिए यह एक बेहतरीन डील है।

कीमत: 47,502 रुपये (कैशबैक के बाद)
लिंक: पेटीएम

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Paytm Maha bazaar sale

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.