150 KM की रेंज वाला One-Moto Electa इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

One-Moto Electa की भारत में कीमत 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे पांच कलर ऑप्शन - मैट ब्लैक, शाइनी ब्लैक, ब्लू, रेड, ग्रे में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2021 20:28 IST
ख़ास बातें
  • One-Moto एक ब्रिटिश ब्रांड है, जो पहले से भारत में करता आ रहा है बिजनेस
  • Electa इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपये
  • Ola S1 Pro, Ather 450X, Simple One, Bajaj Chetak EV आदि से लेगा टक्कर

One Moto Electa की भारत में कीमत 2 लाख रुपये (ex-showroom) है

ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी One-Moto (वन-मोटो) ने भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में अपना एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) Electa लॉन्च कर दिया है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 150 km की रेंज से लैस आता है और इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two wheelers) मार्केट में यह स्कूटर Ola S1 Pro, Ather 450X, Simple One, Bajaj Chetak EV, TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से टक्कर लेगा। हालांकि, इन सभी विकल्पों में Electa की कीमत काफी ज्यादा है। आइए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में अधिक जानते हैं।
 

One-Moto Electa electric scooter price in India

वन-मोटो इलेक्टा की भारत में कीमत 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे पांच कलर ऑप्शन - मैट ब्लैक, शाइनी ब्लैक, ब्लू, रेड, ग्रे में लॉन्च किया गया है।
 

One-Moto Electa electric scooter specifications, features

One-Moto Electa में 4KW क्षमता की QS ब्रशलेस DC हब मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत यह स्कूटर 100 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की मैक्सिमम स्पीड पकड़ सकता है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 3.3 सेकंड में पकड़ सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिज़ाइन क्लासिक है, जिसे देखते ही आपको 90 दशक के चेतक स्कूटर की याद आएगी।

बैटरी की बात करें, तो नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 72V और 45A डिटेचेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है, जिसे चार घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें राइडर को अधिकतम 150 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। डिस्प्ले एनालॉग है। हालांकि, कंपनी ने दोनों पहियों पर हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक दिए हैं। इसके अलावा, मोटर, कंट्रोलर और बैटरी पर तीन साल की वारंटी भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले, 8000mAh होगी बैटरी! देखें पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.