रोड पर अचानक रिवर्स मोड पर चला गया Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर, यूजर को आई चोट

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि समस्या किसी विशेष Ola S1 Pro यूनिट तक सीमित है या नहीं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2022 19:32 IST
ख़ास बातें
  • स्कूटर को सड़क पर पीछे की ओर खींचते हुए अचानक एक्टिव हो गया रिवर्स मोड
  • मोड स्विच होते ही अपने आप बढ़ गई थी स्पीड
  • यूजर को कथित तौर पर कई दिनों तक नहीं मिला Ola की ओर से कोई सपोर्ट

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 1.30 लाख रुपये है

एक यूजर ने ट्विटर पर शिकायत करते हुए बताया कि Ola S1 Pro मॉडल सड़क के बीच में चलते हुए अपने आप रिवर्स मोड पर चला जाता है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि इलेक्ट्रिक स्कूटर रिवर्स मोड एक्सेलेरेटर गड़बड़ से प्रभावित था। इसमें दिखाया गया था कि ओला एस1 प्रो अचानक रिवर्स मोड में चला गया और जमीन में पड़े-पड़े उसने बेहद तेज स्पीड पकड़ ली। पिछले महीने के अंत में, पुणे में लाइव रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लगने की पहले से ही जांच चल रही है। एक के बाद एक इस तरह की घटना कंपनी के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

लेटेस्ट घटना में, बेंगलुरु के एक ट्विटर यूजर (@Themangofellow) ने बताया कि उसका एक हफ्ते पुराना Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने आप रिवर्स मोड पर स्विच हो गया। घटना तब हुई जब यूजर बीच में खड़ी एक कार के कारण अपने स्कूटर को सड़क पर पीछे की ओर खींच रहा था। यूजर ने कहा कि जब उसने एक्सलरेट किया तो स्कूटर अपने आप उलटी दिशा में चला गया।

अचानक रिवर्स मोड में चले जाने और अपने आप स्पीड बढ़ने से स्कूटर ने अपना संतुलन खो दिया। यूजर ने कहा कि इससे उनके शरीर के साथ-साथ स्कूटर पर भी कुछ खरोंचें आईं। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद यूजर ने ओला इलेक्ट्रिक रोडसाइड असिस्टेंस से संपर्क करने की कोशिश की और अपने स्कूटर को रिपेयर के लिए भेजा। हालांकि, 48 घंटे इंतजार करने के बाद भी उन्हें ऐसा कोई सपोर्ट नहीं मिला। इसके बाद, यूजर ने फिर सर्विस को बुला लिया, लेकिन स्कूटर को उसके कॉल के दो दिन बाद लिया गया।
Advertisement

एक हफ्ते बाद स्कूटर को वापस डिलीवर कर दिया गया, हालांकि यूजर ने कहा कि यह ठीक नहीं था। कंपनी ने बाद में दावा किया कि उसने इस मुद्दे का समाधान कर दिया है, लेकिन यूजर का कहना है कि घटना के कारण उसे फिर से स्कूटर पर विश्वास नहीं था।
Advertisement

बाद में उन्होंने ट्विटर पर एक अपडेट पोस्ट करते हुए बताया कि Ola के एक रीजनल सर्विस हेड ने उन्हें इस मुद्दे का समाधान होने की पुष्टि करने के लिए बुलाया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि समस्या किसी विशेष Ola S1 Pro यूनिट तक सीमित है या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.