Noise Tag 1: Apple AirTag को टक्कर देने आया Noise का पोर्टेबल ब्लूटूथ-इनेबल्ड ट्रैकर, जानें कीमत और फीचर्स

Noise का नया ट्रैकर Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ कंपेटिबल है और पारंपरिक पोर्टेबल ट्रैकर्स के समान इन्हें भी चाबियों या अन्य समान के साथ जोड़ा जा सकता है या वॉलेट में रखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 21:08 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Noise Tag 1 की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है
  • वर्तमान में इसे 1,499 रुपये में बेचा जा रहा है
  • कंपनी का कहना है कि यह इंट्रोडक्टरी कीमत सीमित समय के लिए है

Photo Credit: Noise

Noise Tag 1 ब्लूटूथ-इनेबल्ड ट्रैकर को शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया था। यह वियरेबल्स निर्माता की ओर से पहला ट्रैकर है, जो अपनी कीमत में भारत में उपलब्ध प्रीमियम Apple AirTag से सीधी टक्कर लेगा। Noise का नया ट्रैकर Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ कंपेटिबल है और पारंपरिक पोर्टेबल ट्रैकर्स के समान इन्हें भी चाबियों या अन्य समान के साथ जोड़ा जा सकता है या वॉलेट में रखा जा सकता है। जरूरत पड़ने पर यह अलर्ट भेजता है और साथ ही इसमें अलर्ट के साउंड के लिए एक छोटा स्पीकर भी लगा है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 90dB का तेज साउंड पैदा करने में सक्षम है।

भारत में Noise Tag 1 की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है, लेकिन वर्तमान में इसे 1,499 रुपये में बेचा जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह इंट्रोडक्टरी कीमत सीमित समय के लिए है। कंपनी का कहना है कि इसकी प्री-बुकिंग जल्द ही शुरू होगी और ब्लूटूथ ट्रैकर ब्रांड की वेबसाइट के जरिए 28 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे चारकोल, आइवरी और मिडनाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Noise Tag 1 specifications, features

Noise Tag 1 को Android और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है। यह ट्रैकिंग के लिए Apple के Find My नेटवर्क का उपयोग करता है। किसी भी अन्य ट्रैकर के समान ही इसे यूजर्स अपनी चाभियों या किसी अन्य कीमती चीज के साथ जोड़ सकते हैं या अपने वॉलेट में रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर यह 90dB तक का साउंड जनरेट करने का दावा करता है। वहीं, Android डिवाइस के लिए यह Google के Find My Device नेटवर्क का यूज करता है। iOS के समान ही यह Android डिवाइस पर काम करता है।

Noise Tag 1 में एक Network Mode मिलता है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह खोए हुए या चोरी हुए सामान का पता लगाने के लिए नेटवर्क में बड़ी संख्या में Android और iOS डिवाइस का लाभ उठाता है, भले ही वे रेंज से बाहर हों। इतना ही नहीं, डिवाइस को पानी के छींटों से बचाव के लिए IPX4 रेट किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसके साथ 1 साल की बैटरी लाइफ मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.