Niu ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक किक स्कूटर, सिंगल चार्ज में दौड़ेगा 50 किलोमीटर

Niu इलेक्ट्रिक किक स्कूटर प्रो (Electric Kick Scooter Pro) में 350W की मोटर और 486Wh lithium-ion बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2021 16:38 IST
ख़ास बातें
  • चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Niu ने इलेक्ट्रिक किक स्कूटर लॉन्च किया
  • नया स्कूटर सिंगल चार्ज में देता है अधिकतम 50KM की रेंज
  • 32Kmph की टॉप स्पीड के साथ आता है इसका टॉप-एंड वेरिएंट

नया इलेक्ट्रिक किक स्कूटर अधिकतम 50KM रेंज दे सकता है

चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Niu ने अपना नया इलेक्ट्रिक किक स्कूटर लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला किक स्कूटर है। यह इलेक्ट्रिक किक स्कूटर कथित तौर पर लगभग 32 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार पकड़ सकता है। इसे दो मॉडल में पेश किया गया है, एक प्रो मॉडल और एक स्पोर्ट्स। इलेक्ट्रिक किक स्कूटर देखने में भी काफी आकर्षक है। कंपनी इसे चीन के साथ-साथ यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में भी उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। आइए इसकी कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

GizmoChina की रिपोर्ट कहती है कि चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Niu ने अपना पहला इलेक्ट्रिक किक स्कूटर लॉन्च किया है, जो चीन के साथ-साथ यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे दो मॉडल में लॉन्च किया गया है - पहला प्रो और दूसरा स्पोर्ट। विभिन्न देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाए गए नियमों के चलते इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स अलग-अलग देशों के लिए अलग होंगे।
Advertisement

Niu इलेक्ट्रिक किक स्कूटर प्रो (Electric Kick Scooter Pro) में 350W की मोटर और 486Wh lithium-ion बैटरी दी गई है। वहीं, दूसरी ओर इसके Electric Kick Scooter Sport मॉडल में 300W की मोटर और 365Wh की बैटरी शामिल है। अमेरिका में इसके प्रो मॉडल की टॉप स्पीड 32Kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) होगी और स्पोर्ट मॉडल की टॉप स्पीड 28Kmph होगी। वहीं, रिपोर्ट कहती है कि नियमों के चलते यूरोप में प्रो मॉडल की टॉप स्पीड 25Kmph होगी।

Niu Electric Kick Scooter Pro की कुल रेंज 50 किलोमीटर है। बैटरी को फुल चार्ज होने में कथित तौर पर 7.5 घंटों का समय लगता है। वहीं, Sport मॉडल की कुल रेंज 40 किलोमीटर है और इसे फुल चार्ज होने में 5.5 घंटों का समय लगता है। दोनों मॉडल में वाटर रेजिस्टेंस मिलता है और स्मार्ट फीचर्स के नाम पर आपको इसमें ऐप सपोर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। यूज़र इसे फोल्ड भी कर सकता है, जिससे यह आसानी से छोटी जगह में फिट हो सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि Niu इलेक्ट्रिक किक स्कूटर के प्रो मॉडल को 599 डॉलर (लगभग 45,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है और इसके अन्य वेरिएंट की कीमतों का खुलासा होना बाकी है। मॉडल्स जून में प्री-बुकिंग के लिए पेश किए जा सकते हैं और अमेरिका और यूरोप में इनकी सेल इस साल जुलाई में शुरू हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter, Electric Kick Scooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.