मात्र 2 घंटे में चार्ज होकर 563 किमी चलेगा ये शानदार ट्रक, इंटीरियर किसी लग्जरी कार से कम नहीं

Nikola Inc जल्द ही अपना नया इलेक्ट्रिक सेमी Nikola Tre BEV लेकर आने वाली है। कंपनी ने एरिजोना प्लांट में नए Nikola Electric Truck सेमी का प्रोडक्टशन शुरू कर दिया है। ये नए ट्रक Tesla Semi से एक साल पहले मार्केट में आएंगे।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2022 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Nikola जल्द ही अपना नया इलेक्ट्रिक सेमी Nikola Tre BEV लेकर आने वाली है।
  • सेकेंड फेज में हाइड्रोजन पर चलने वाले ट्रे ट्रक शामिल होंगे।
  • Nikola Tre ट्रक एक बार चार्ज होकर लगभग 563 किमी चल सकता है।

Nikola ट्रक एक बार चार्ज होकर लगभग 563 किमी चल सकता है।

Photo Credit: Nikola Motor

Nikola Inc जल्द ही अपना नया इलेक्ट्रिक सेमी Nikola Tre BEV लेकर आने वाली है। कंपनी ने एरिजोना प्लांट में नए Nikola Electric Truck सेमी का प्रोडक्टशन शुरू कर दिया है। ये नए ट्रक Tesla Semi से एक साल पहले मार्केट में आएंगे। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट से इस खबर की जानकारी मिली है, फिलहाल प्लांट ने इस हफ्ते की शुरुआत में बैटरी से चलने वाले ट्री ट्रक का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। 250,000 स्क्वॉयर फीट वाले इस प्लांट में अब इस समय रोजाना एक ट्रक का प्रोडक्शन हो सकता है। हालांकि कंपनी फैक्ट्री के सेकेंड फेज के प्लान में है, जिसे 2023 तक शुरू किया जाना है।
 

डाइट्रोजन पर होगा फोकस


ध्यान देने वाली बात यह है कि, सेकेंड फेज में हाइड्रोजन पर चलने वाले ट्रे ट्रक शामिल होंगे। Nikola के सीईओ मार्क रसेल के मुताबिक, 'हम कई सालों से एक प्री रेवेन्यू स्टार्टअप रहे हैं, जहां हमने अब तक जो कुछ भी खर्च किया, वो सबकुछ हमें निवेशकों से मिला था। आज आखिरकार वह दिन आ गया है जब हम ग्राहकों के लिए डिलीवरी कर सकते हैं। हमारे पास ट्रक हैं जिन्हें हम ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं और उसके लिए पैसा पा सकते हैं। अब हम एक रेवेन्यू कमाने वाली कंपनी बनने जा रहे हैं और आगे हमेशा ऐसा ही करते रहेंगे।'
 

Nikola Tre की रेंज और पावर


कंपनी दावा करती है कि मार्केट में किसी भी इलेक्ट्रिक सेमी के मुकाबले Nikola Tre की सबसे लंबी रेंज है। रेंज की बात की जाए तो यह ट्रक एक बार चार्ज होकर 350 मील यानी कि लगभग 563 किमी चल सकता है। पावर की बात की जाए तो इसमें 753 kWh बैटरी पैक दिया गया है। पावर की बात की जाए तो 645 HP की पावर जनरेट करता है। बैटरी चार्ज समय की बात करें तो यह फुल चार्ज होने में 120 मिनट का समय लेता है।
Advertisement
 

मार्केट में बेहतर टेक्नोलॉजी


Nikola Inc का उद्देश्य बैटरी और हाइड्रोजन से चलने वाले भारी ट्रक में सबसे आगे जाना है। यह बड़ी बैटरी मार्केट में मौजूद अन्य ट्रकों से काफी बेहतर है, जिसमें Peterbilt, Kenworth, Freightliner, BYD, Volvo और Lion Electric के ट्रक शामिल हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nikola Electric Truck, Nikola Tre BEV, Tesla Semi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  2. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  4. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  5. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  6. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  7. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  8. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  9. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  10. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.